गांधी सेतु पर दो वाहनों के पहिए पंक्चर, भीषण जाम, क्रेन की मदद से हटाए गए वाहन
महात्मा गांधी सेतु पर दो वाहनों के टायर पंक्चर होने से भीषम जाम लग गए। इन दोनों गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटाया गया तब जाकर जाम हटा।
पटना [जेएनएन]। यदि आप महात्मा गांधी सेतु पर किसी भी वाहन से जा रहे है तो इतना तो तय है कि आपको एक बार भगवान को जरूर याद करना होगा। किसी तरह से बस गांधी सेतु को पार कर ले। और यदि किसी कारणवश आप इस सेतु पर जाम में फंस गए तो आप समझ सकते है कि गांधी सेतु को पार करना कितना मुश्किल होगा।
इसी बीच महात्मा गांधी सेतु पर बालू-गिट्टी व अन्य मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगने के बाद महात्मा गांधी सेतु पर वाहन रफ्तार में दौड़ रहे थे। गांधी सेतु का पाया संख्या 11 पर ¨सगल लेन में एक बोलेरो तथा पाया संख्या 22 की इसी लेन पर एक मारुति का पहिया पंक्चर हो जाने से भीषण जाम लग गया। हाजीपुर एवं पटना की ओर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर दोनों वाहनों को क्रेन से निकाला गया। इसी क्रम में वाहनों की लंबी कतार जीरो माइल तक और उत्तरर में हाजीपुर तक लग गई।
जीरो माइल पहुंचे सेतु डीएसपी जगदानंद ठाकुर ने पुलिस कर्मियों की मदद से यातायात व्यवस्था को सुचारु किया। उन्होंने बताया कि ¨सगल लेन पर दो वाहनों का पहिया पंक्चर होने के बाद उसे हटाने के क्रम में वाहनों की कतार लग गई थी। शाम से सेतु पर वाहनों का परिचालन सामान्य ढंग से शुरू हो गया।
गुलजारबाग गोलंबर खाली, पुलिस बल की तैनाती
अनुमंडल क्षेत्र को जाम मुक्त करने का अभियान को यातायात डीएसपी ने शुरू किया। गुलजारबाग स्थित गोलंबर पर वाहनों के अवैध ठहराव को खत्म कराते हुए यहां पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि इस गोलंबर पर सब्जी व अन्य दुकानें लगाना वर्जित है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश उन्होंने दिया। सिटी क्षेत्र के अन्य जाम जोन में भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात करने तथा सड़क पर वाहनों का अवैध ठहराव करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने की बात डीएसपी ने कही।