Move to Jagran APP

दुर्गा पूजा में बारिश: मानसून फिर से एक्‍ट‍िव, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्‍टम से बिहार तक असर

Weather Update दुर्गा पूजा के आखिरी दिन हो रही जमकर बारिश विजयादशमी तक ऐसा ही रहेगा मौसम। बंगाल की खाड़ी में बने निम्‍न दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून एक्टिव। तेज हवाएं चलने वज्रपात और भारी बारिश का रहेगा खतरा।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2022 07:39 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 10:58 PM (IST)
दुर्गा पूजा में बारिश: मानसून फिर से एक्‍ट‍िव, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्‍टम से बिहार तक असर
Weather Update - Bihar News दुर्गा पूजा में बारिश से खलल। जागरण

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update: मानसून इस बार दशहरा का मजा किरकिरा कर रहा है। दुर्गा पूजा उत्‍सव के बीच बिहार सहित आसपास के राज्‍यों में बारिश हो रही है। मंगलवार को नवमी के दिन बिहार के कई जिलों में तेज हवाएं चलीं और जोरदार वर्षा हुई। अब सवाल यह है कि विजयादशमी के दिन मौसम कैसा रहेगा?

loksabha election banner

कई पूजा पंडालों को पहुंचा नुकसान 

दरअसल, कोरोना संक्रमण का असर कम होने के कारण दो वर्षों के अंतराल पर दुर्गापूजा की रौनक देखते को मिल रही है। लेकिन, लोगों के उत्साह में वर्षा ने परेशानी बढ़ा दी है। पटना में सोमवार व मंगलवार को झमाझम वर्षा के कारण पूजा पंडालों की रौनक थोड़ी फीकी पड़ गई। तेज हवा व वर्षा के कारण कई पूजा पंडालों को क्षति भी पहुंची।

अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम  

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में अगले दो दिनों तक इसी प्रकार के मौसम का मिजाज बना रहेगा। दशहरा के दिन राजधानी समेत प्रदेश के 17 जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि, प्रदेश के दो जिलों के पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज जिले भारी वर्षा की चेतावनी है।

बुधवार तक बिहार में अच्‍छी वर्षा के आसार 

मौसम विज्ञानी की मानें तो पांच अक्टूबर तक प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में अच्छी वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान 10-12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। मौसम विज्ञानी की मानें तो पश्चिम मध्य एवं उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है।

पटना में भी खूब हुई वर्षा

इसके प्रभाव से पटना समेत प्रदेश के उत्तर पश्विम, उत्तर मध्य, दक्षिण भागों के कुछ स्थानों पर वर्षा हाे रही है। सोमवार को पटना में 16.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के सोनू में 22.8, मटिहानी व गरही में 6, झाझा में 3.2, सूर्यगढ़ा में दो मिमी वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 38.3 डिग्री सेल्सियस पश्चिमी चंपारण के माधोपुर प्रदेश का गर्म शहर रहा। 

प्रमुख शहरों का तापमान 

  • पटना  34.5
  • गया    32.3
  • भागलपुर 31.7
  • मुजफ्फरपुर  33.8
  • दरभंगा     35.2
  • डेहरी        33.0
  • बांका        30.9
  • नवादा       33.8
  • औरंगाबाद  33.1
  • (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.