Move to Jagran APP

आंध्र से उत्‍तर प्रदेश तक गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन, बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार

Weather Update आंध्र से उत्तर प्रदेश तक गुजर रही ट्रफ लाइन। अगले कुछ दिनों तक बने हुए हैं बारिश के आसार। बिहार के उत्तरी भाग में हल्की वर्षा के आसार। सीमावर्ती जिलों में हो सकती है भारी बारिश

By Jagran NewsEdited By: Shubh Narayan PathakPublished: Fri, 07 Oct 2022 07:23 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 04:48 PM (IST)
Weather Update - Bihar News: बिहार के कई हिस्‍सों में भारी बारिश के आसार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, पटना। Weather Update: भारत में मानसून की सक्रियता अभी बनी हुई है। मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल आंध्र प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक गुजर रही है। इसके कारण बड़े इलाके में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके कारण बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में अगले चौबीस घंटे तक हल्की वर्षा होने के आसार बन गए है। 

loksabha election banner

सीमावर्ती जिलों में भारी बारिश की संभावना 

उत्तरी बिहार के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भारी वर्षा भी हो सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है वर्तमान में आंध्र प्रदेश से लेकर तेलांगना, विर्दभ, मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इससे इन इलाकों में काफी नमी आ रही है। नमी के कारण ही इन प्रदेश में वर्षा हो रही है।

वाल्‍मिकीनगर में सबसे अधिक वर्षा दर्ज 

गुरुवार को प्रदेश के उत्तरी भाग में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा वर्षा वाल्मिकीनगर में 149.4 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं गौनाहा में 72.4, ठाकुरगंज में 33.6, दरभंगा में 33.4, बहादुरगंज में 32, बगहा में 29, महुआ में 25.4, रामनगर में 22.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज किया गया। राजधानी में गुरुवार को आद्र्रता 82 प्रतिशत रही। 

दिनभर लगा रहा बादलों का आना-जाना 

पटना में गुरुवार को दिनभर बादलों का आना-जाना लगा रहा। बुधवार को झमाझम वर्षा से शहर में काफी जगहों पर कीचड़ हो गया था। परंतु गुरुवार को शहर में कहीं वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार से राजधानी का आकाश साफ होगा। अब प्रदेश में वर्षा धीरे-धीरे कम होती जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.