Move to Jagran APP

Weather News: मौसम विभाग ने किया अलर्ट, बिहार के इस हिस्‍से में भारी बारिश के आसार; वज्रपात का खतरा

Weather Monsoon Update सितंबर के आखिरी हफ्ते में मानसून खूब सक्रियता दिखा रहा है। पूर्व पश्चिम मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल उत्तर पंजाब और आसपास बने कम दबाव वाले क्षेत्र से होकर दक्षिण पूर्व बिहार हरियाणा उत्तरप्रदेश और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है।

By JagranEdited By: Shubh Narayan PathakPublished: Mon, 26 Sep 2022 06:21 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 04:06 PM (IST)
Weather News: मौसम विभाग ने किया अलर्ट, बिहार के इस हिस्‍से में भारी बारिश के आसार; वज्रपात का खतरा
Weather Update - Bihar News बिहार में मानसून की सक्रियता से बारिश के आसार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Weather Update: बिहार में मानसून की सक्रियता के कारण बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। मानसून ने राज्‍य में सबसे अधिक सक्रियता सितंबर के महीने में ही दिखाई है, जब इसके लौटने का समय चल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सोमवार को राज्‍य के 26 जिलों में बारिश के आसार हैं, जबकि वज्रपात को लेकर अलर्ट भी किया गया है। चार जिलों में भारी बारिश का खतरा भी है। 

loksabha election banner

दक्ष‍िण पूर्व बिहार से सटकर बना कम दबाव का क्षेत्र 

मौसम विज्ञानी की मानें तो पूर्व पश्चिम मानसून ट्रफ उत्तर पंजाब और इसके आसपास में बने कम दबाव का क्षेत्र से होते हुए दक्षिण पूर्व बिहार, हरियाणा, उत्तरप्रदेश से होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इनके प्रभाव से प्रदेश में वज्रपात, मेघ गर्जन के साथ वर्षा का पूर्वानुमान है। 

चार जिलों में भारी बारिश के आसार

सोमवार को पटना समेत बिहार के 26 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार जिले में भारी वर्षा की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में वज्रपात व वर्षा का सिलसिला कुछ समय तक जारी रहने के आसार है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

  • पटना समेत 26 जिलों में वज्रपात के साथ हल्की वर्षा के आसार 
  • 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का गर्म शहर 
  • 32.5 डिग्री दर्ज किया गया राजधानी का अधिकतम तापमान 
  • किशनगंज के गलगलिया में 130.6 मिमी वर्षा दर्ज 
  • पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार में भारी वर्षा का पूर्वानुमान 

किशनगंज में हुई सबसे अधिक वर्षा

रविवार को प्रदेश के किशनगंज जिले के गलगलिया में सर्वाधिक वर्षा 130.6 मिमी दर्ज की गई वहीं राजधानी में 7.1 मिमी वर्षा हुई। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का गर्म स्थान रहा। 

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान 

  • पटना   32.5
  • गया     32.6
  • भागलपुर  31.2
  • मुजफ्फरपुर  31.4
  • दरभंगा  31.4
  • वैशाली     34.7
  • औरंगाबाद  32.5
  • नवादा     33.1
  • (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

बिहार के इन स्‍थलों पर हुई अधिक वर्षा  

बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज जिले के गलगलिया में सर्वाधिक वर्षा 130.6 मिमी दर्ज की गई। वहीं तैबपुर में 122.6, ठाकुरगंज में 116, अमौर में 95.6, जमुई में 78.2, महाराजगंज में 76.6, बरारी में 64.8, रजौली में 64.4, बीरपुर में 62, पंचरुखी में 60, चेरवा में 56.8, हसनपुरा में 54.4, ङ्क्षसहेश्वर में 48.6, किशनगंज में 47.4 मिमी एवं राजधानी में 7.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.