विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अकवान तूफान का बिहार में असर: 41 KMPH की रफ्तार से चली आंधी, मुंगेर सहित 5 जिलों में बारिश की चेतावनी

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:33 AM (IST)

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अकवान के प्रभाव से बिहार में हुई वर्षा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। 

AI के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।

AI के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. चक्रवात अकवान की वर्षा से बिहार का मौसम बदला

  2. अगले 24 घंटे में चक्रवात कमजोर, ठंड बढ़ेगी

  3. 17 जिलों में तापमान गिरा, कनकनी बढ़ने के आसार

जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अकवान के प्रभाव से बिहार के कई जिलों में हुई वर्षा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।

बादलों की आवाजाही और हल्की वर्षा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे में चक्रवात का प्रभाव कमजोर पड़ने की संभावना है।

इसके बाद पछुआ हवा का प्रवाह बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर तेज होगा। खासकर सुबह और रात के समय कनकनी बढ़ने के आसार हैं।

मौसम में इस बदलाव के साथ लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी भागों में कोहरे और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

प्रदेश के दक्षिण पूर्व भागों के जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर एवं खगड़िया में छिटपुट वर्षा की संभावना है। 48 घंटे के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है।

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। नवादा जिले के हिसुआ में सर्वाधिक वर्षा 9.4 मिमी दर्ज हुई।

शनिवार को पटना सहित अन्य भागों में बादलों की आवाजाही के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने से मौसम सामान्य बना रहा।

शनिवार को भागलपुर के सबौर में सर्वाधिक वर्षा 21.4 मिमी दर्ज की गई। जबकि, गया में 0.8 मिमी, भागलपुर में 14.6 मिमी, पूर्णिया में 18.6 मिमी, मधेपुरा में 2.5 मिमी, भभुआ और जहानाबाद में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम में बदलाव आने के साथ पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 24.3 डिग्री सेल्सियस एवं 30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्वी चंपारण में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। जबकि, 15.8 डिग्री सेल्सियस के साथ पश्चिम चंपारण में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना जिले के बाढ़ में 41 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मध्य क्षोभमंडल के ऊपर पश्चिमी हवाओं का ट्रफ बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आने के साथ धीरे-धीरे ठंड में वृद्धि की संभावना है।

प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा

नवादा के अकबरपुर में 9.2 मिमी, रजौली में 8.8 मिमी, कटिहार के प्राणपुर में 8.4 मिमी, जमुई के सोनो में 8.2 मिमी, भागलपुर के कोलगांव में 7.8 मिमी, नवादा के सिरदाला में 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

जमुई के झाझा में 6.2 मिमी, लखीसराय में 6.0 मिमी, गया के फतेहपुर में 5.6 मिमी, बांका के बौसी में 5.2 मिमी, जमुई के गिद्धौर में 4.8 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 4.6 मिमी, नवादा के नरहट में 4.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बांका के अमरपुर में 4.2 मिमी, जमुई में 4.0 मिमी, नवादा में 3.6 मिमी, बांका के कटोरिया में 3.4 मिमी, नवादा के कौआकोल में 2.6 मिमी, बांका के बेलहर में 2.6 मिमी एवं चंदन में 2.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान 

पटना का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम 20.0 दर्ज किया गया।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।