Move to Jagran APP

पुरवा-पछुआ के कारण बदल रहा मौसम का मिजाज, पटना समेत बिहार के कई जिलों में होगी बारिश

सूबे के दक्षिणी इलाके का पारा 40 के पार। 44.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म शहर। 36.4 डिग्री सेल्सियस पटना का अधिकतम तापमान। चार से पांच दिनों में पटना में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Mon, 11 Apr 2022 06:18 AM (IST)Updated: Mon, 11 Apr 2022 09:11 AM (IST)
दिन के समय रहती है झुलसाने वाली गर्मी। जागरण आर्काइव

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update: सुबह में ठंडी हवाओं का झोंका और खुशगवार मौसम देख लगता ही नहीं कि दिन काफी गर्म होने वाला है। आजकल राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों का यही हाल है। बक्‍सर की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कई दिनों से लगातार इस जिले का तापमान राज्‍य में सबसे ज्‍यादा रह रहा है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर बक्सर रहा, जहां का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

राजधानी के तापमान में आंशिक गिरावट 

प्रदेश में पुरवा व पछुआ के प्रवाह से मौसम के मिजाज में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के दक्षिणी भागों के अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहने के आसार हैं, जबकि उत्तर पूर्व जिलों के अररिया, किशनगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल आदि जगहों पर पुरवा के प्रभाव के कारण अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, राजधानी के अधिकतम तापमान में रविवार को आंशिक गिरावट देखी गई। सुबह में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री गिरकर 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी की मानें तो आने वाले चार से पांच दिनों में राजधानी के मौसम में बदलाव होगा। 

इन शहरों का तापमान 40 डिग्री के ऊपर

शहर          तापमान 

बक्सर             44.7

औरंगाबाद       42.6

डेहरी              41.6

गया               41.8

नवादा            40.3

जमुई             40.1

जीरादेई          40.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

सर्वर में खराबी के कारण नहीं मिल रही जानकारी

मौसम विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर तकनीकी कारणों से मौसम से जुड़ी जानकारी नहीं मिल रही है। केंद्र के निदेशक ने बताया कि सर्वर में गड़बड़ी है। समस्या को जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार की शाम मौसम विज्ञान केंद्र पटना की वेबसाइट पर मौसम संबंधी जानकारी को अपडेट कर अपलोड नहीं किया जा सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.