विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'हम रोहि‍ण‍ी की बातों को गंभीरता से नहीं लेते', जदयू प्रदेश अध्‍यक्ष ने लालू यादव की बेटी को लेकर कह दी यह बात

Published: Fri, 26 Jan 2024 06:23 PM (IST)

जदयू के प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि मीडिया के साथ‍ियों को कयासबाजी करने की जरूरत नहीं ...और पढ़ें

हम रोहि‍ण‍ी की बातों को गंभीरता से नहीं लेते- जदयू प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा। (फाइल फोटो)
हम रोहि‍ण‍ी की बातों को गंभीरता से नहीं लेते- जदयू प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जदयू ने लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस को आत्‍ममंथन करने की नसीहत दी

डिजिटल डेस्‍क, पटना। बिहार में नीतीश कुमार के वापस एनडीए में आने की अटकले तेज हैं। वहीं, जदयू के प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि मीडिया के साथ‍ियों को कयासबाजी करने की जरूरत नहीं है।

वहीं, जब लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के डिलीट किए गए पोस्‍ट पर सवाल किया गया तो उन्‍हाेंने कहा कि रोहि‍णी न पार्टी की नेता हैं न महत्‍वूपर्ण पद पर हैं और न कोई प्रवक्‍ता हैं तो हम लोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। कहा क‍ि पार्टी के कोई नेता या प्रवक्‍ता अगर कुछ कहता तो पार्टी नोटिस करती है। 

उन्‍होंने मीडिया से कहा क‍ि आप लोग अलग प्रकार के कयास नहीं लगाएं, सरकार चल रही है। वहीं, महागठबंधन में लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर उन्‍हाेंने कांग्रेस को आत्‍ममंथन करने की नसीहत दे दी।

वहीं, जब पूछा गया कि क्‍या नीतीश कुमार राहुल गांधी की सभा में जाएंगे? इस पर उन्‍होंने कहा कि अभी इस पर कोई नि‍र्णय नहीं लिया है। इस पर हमारे राष्‍ट्रीय स्‍तर के नेता बताएंगे।

यह भी पढ़ें - नीतीश के NDA में आने की अटकल पर क्‍या बोल गए गिर‍िराज सिंह? उथल-पुथल की चर्चा के बीच दिल्‍ली जाएंगे चिराग पासवान

यह भी पढ़ें - Nitish Kumar: मंद-मंद मुस्कान... मगर बॉडी लैंग्वेज में हल्की बेचैनी! नीतीश का ये VIDEO कुछ तो कह रहा है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।