गणेश उत्सव व विश्वकर्मा पूजा आज
पटना। पटना में गणेश उत्सव एवं विश्वकर्मा पूजा की तैयारी पूरी हो गई है। गुरुवार को पूजा ध
पटना। पटना में गणेश उत्सव एवं विश्वकर्मा पूजा की तैयारी पूरी हो गई है। गुरुवार को पूजा धूम-धाम से होगी। भगवान विश्वकर्मा की पूजा के लिए विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मूर्तियां स्थापित कर भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं महाराष्ट्र मंडल की ओर से दरोगा राय पथ स्थिति तिलक भवन में गणेश उत्सव का आयोजन आज विधि विधान के साथ होगा।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव संजय भोसले ने कहा कि मुम्बई के कुशल कलाकारों द्वारा निर्मित प्रतिमा को पटना में मंगाया गया है। यह प्रतिमा लाल बाग के राजा के स्वरूप में है। यहां पर गुरुवार से पूजा प्रारंभ हो जाएगी, जो 23 सितम्बर तक चलेगी। राजधानी में स्थापित होने वाली प्रतिमा 5.25 फीट ऊंची है।
20 को मिलन समारोह
आयोजन समिति की ओर से 20 को मिलन समारोह होगा। इसमें राजधानी के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। मिलन समारोह संध्या आरती के बाद होगा। 23 को संध्या चार बजे विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।
विसर्जन यात्रा होगी मनोहारी
23 को राजधानी में महाराष्ट्र मंडल द्वारा निकाली जाने वाली विसर्जन यात्रा काफी मनोहारी होगी। इसमें कोल्हापुर के कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें ढोल, झांझ, सिंघ आदि बजाया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ राजधानी के सड़कों पर झूमते हुए आगे बढ़ेगी।