दो दिन से गुल थी बिजली, गुस्साए ग्रामीणों ने पावर हाउस में घुसकर जेई को पीटा
दो दिनों पहले अचानक आई आधी के बाद लगातार बंद विद्युत आपूर्ति से गुस्साए ग्रामीणों ने काटा बवाल
By Edited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 09:59 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 08:59 AM (IST)
पटना। दो दिनों पहले अचानक आई आधी के बाद लगातार बंद विद्युत आपूर्ति से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार की अहले सुबह बिहटा के पतसा पावर हाउस में जमकर बवाल किया। आक्रोशित लोगों ने बिहटा और एयरफोर्स पावर हाउस के सभी इलाकों में विद्युत आपूर्ति को ठप करा दिया। लोगों का आक्रोश देखकर पावर हाउस के कर्मी भागने लगे। गुस्साए लोगों ने कनीय अभियंता मो. जमील अशरफ को पकड़कर जमकर पीट डाला। घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस पहुंची, तबतक लोग भाग खड़े हुए।
पुलिस ने घायल कनीय अभियंता को उठाकर रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कनीय अभियंता को पटना रेफर कर दिया। इस संबंध में पीड़ित अभियंता के लिखित आवेदन पर बिहटा थाना काड संख्या 563/19 दि 14-6-19 घारा 143/447/341/ 323/353/307/504/506 भादवि के अंतर्गत विष्णुपुरा निवासी अमरेंद्र कुमार उर्फ अशोक ¨हदुस्तानी सहित 8-10 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि एयरफोर्स पावर स्टेशन से ग्रामीण फीडर की लाइन दो दिनों के बाद भी बहाल नहीं हो सका था।
इससे विष्णुपुरा, विश्वंभरपुर, किशुनपुर, सिकंदरपुर सहित अन्य गाव की विद्युत आपूर्ति बंद थी। आक्रोशित होकर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और आपूर्ति ठप करा दिया। इस दौरान कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बात करने से कतराते रहे, जिससे स्थिति काफी भयावह बन गयी और मारपीट और तोड़फोड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मसौढ़ी में दो दिन से बिजली आपूर्ति अनियमित मसौढ़ी। बुधवार की शाम आई आंधी का असर बिजली आपूर्ति पर अबतक है।
शुक्रवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति शहर में नियमित नहीं हो सकी थी। गुरुवार की रात तो बिजली आपूर्ति ठप रहने से उमस भरी गर्मी के कारण लोग सो नहीं सके और पास की सड़कों व गाधी मैदान में बैठकर रात गुजारे। गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई और शुक्रवार की भोर में करीब 4 बजे बिजली आई। इधर, धनरूआ प्रखंड में दो दिनों के बाद शुक्रवार को दोपहर से विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे लोगों ने राहत की सास ली।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें