तेजस्वी पर क्यों भड़के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? विधानसभा में कहा ‘जंगलराज के युवराज को हक नहीं’
Bihar Budget Session: उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विधानसभा में राजद विधायक गौतम कृष्ण को शांत रहने की हिदायत दी। ...और पढ़ें

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते राजद विधायक। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने RJD विधायक गौतम कृष्ण को विधानसभा में अधिक हंगामा न करने की हिदायत दी।
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का भाषण समाप्त होने के बाद सिन्हा एनडीए सरकार की उपलब्धियां बता रहे थे। साथ में राजद सरकार की विफलताओं की भी चर्चा कर रहे थे।
इसी बीच गौतम कृष्ण बिना अनुमति के बोलने लगे। सिन्हा ने कहा कि राजद विधायक प्रखंड विकास पदाधिकारी रहे हैं। उनका इतिहास उन्हें पता है। इसलिए शांत रहें।
उप मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बाद विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. प्रेम कुमार ने राजद विधायक को टिप्पणी करने से मना कर दिया।
सिन्हा ने कहा कि राजद शासन काल में राज्य की हालत बहुत खराब थी। वह जंगलराज था। तेजस्वी यादव उसी जंगलराज के युवराज रहे हैं।
राजद सरकार में गलत कार्य करने का ठेका लिया जाता था। उन्होंने तेजस्वी यादव के इस आरोप का उत्तर दिया कि भाजपा के लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं।
अपने परिवार की महिलाओं का नहीं किया सम्मान
सिन्हा ने कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार की महिलाओं का सम्मान नहीं करता, उसे महिला सम्मान पर बोलने का अधिकार नहीं है।
हम तेजस्वी यादव की पीड़ा को समझते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजद ने लोकतंत्र को परिवारतंत्र में बदल दिया है।
तेजस्वी को अपराध पर बोलने का हक नहीं : भाजपा
भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार का कहना है कि विधानसभा में तेजस्वी यादव को अपराध पर अनर्गल प्रलाप करने से पहले राजद के शासन-काल और अपने माता-पिता की करतूतेंं याद कर लेनी चाहिए।
लालू-राबड़ी का राज तो हत्या, दुष्कर्म लूट, डकैती और जातीय नरसंहार का एक वीभत्स दौर था। उसे याद कर बिहार की जनता आज भी सिहर उठती है।
भ्रष्टाचार से तो राजद और लालू परिवार का चोली-दामन का संबंध है। जेल और बेल ही लालू परिवार की असली सच्चाई है। इसलिए तेजस्वी को अपराध पर बोलने का कोई हक नहीं।
