Move to Jagran APP

Bihar MLC Election 2022: बिहार भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए तय किए प्रत्‍याशियों के नाम, तीन सीटों पर नए चेहरे की उम्‍मीद

bihar mlc election 2022 bjp candidate list विधान परिषद में स्‍थानीय निकाय कोटे की सीटों के लिए बिहार भाजपा ने तय किए प्रत्‍याशियों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी प्रत्याशियों की सूची विधान परिषद चुनाव में नौ सीटों पर लड़ेंगे पार्टी के निवर्तमान विधान पार्षद

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 06 Mar 2022 08:49 PM (IST)Updated: Mon, 07 Mar 2022 01:04 PM (IST)
Bihar MLC Election 2022: बिहार भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए तय किए प्रत्‍याशियों के नाम, तीन सीटों पर नए चेहरे की उम्‍मीद
Bihar News: बिहार भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए तय किए प्रत्‍याशियों के नाम। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार वाली 12 सीटों पर चुनाव लडऩे के लिए भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने रविवार को प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा दी। पार्टी ने 12 में निवर्तमान नौ विधान पार्षदों को उतारने का निर्णय लिया है। वहीं, तीन सीटों औरंगाबाद, दरभंगा और सिवान के लिए चुनाव समिति ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री को अधिकृत किया है। दोनों अंतिम रूप से निर्णय कर केंद्रीय चुनाव समिति को नामों की सूची भेजेंगे। इससे पहले भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

loksabha election banner

चुनाव समिति की बैठक में आगामी चार अप्रैल को 24 सीटों पर होने वाले विधान परिषद के चुनाव में तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन पर विचार मंथन किया। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने बताया कि एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी नेताओं ने विचार-विमर्श किया। इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा तथा उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई। बिहार इकाई इस निर्णय से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराएगा।  

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में बिहार भाजपा के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, बिहार सरकार के मंत्री जनक राम, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव,प्रेम कुमार, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल और महिला मोर्चा के अध्यक्ष लाजवंती झा उपस्थित थी।

गौरतलब है कि 29 जनवरी को भाजपा और जदयू के बीच कुल 24 सीटों के बंटवारे में 13 सीटें भाजपा और 12 सीटें जदयू ने लिया था। इसमें भाजपा ने अपने कोटे से एक सीट हाजीपुर रालोजपा को देने का एलान किया था।

भाजपा कहां-कहां लड़ेगी

औरंगाबाद, रोहतास, गोपालगंज, सारण, सिवान, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सहरसा, बेगूसराय, समस्तीपुर और कटिहार सीटों पर भाजपा लड़ेगी। वहीं, भाजपा अपने कोटे से वैशाली सीट लोजपा पारस गुट को दी है। अहम यह है कि वैशाली छोड़कर सभी सीटें 2015 के चुनाव में भाजपा की जीती हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.