Move to Jagran APP

शर्मनाक: बालक से गंदा काम तो लड़की से छेड़खानी के बनाए वीडियो, किए VIRAL

बिहार के कटिहार में एक बालक से अप्राकृतिक यौनाचार तथा नालंदा में एक लड़की से दुष्‍कर्म की कोशिश में छेड़खानी की गई। दोनों घटनाओं के वीडियो बनाकर वायरल कर दिए गए।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 07:16 PM (IST)
शर्मनाक: बालक से गंदा काम तो लड़की से छेड़खानी के बनाए वीडियो, किए VIRAL

पटना [जागरण टीम]। बिहार में दुष्‍कर्म, दुष्‍कर्म की कोशिश व छेड़खानी के मामले नए नहीं, लेकिन बीते कुछ समय से इनके वीडियो बना वायरल करने का खतरनाक ट्रेंड चल पड़ा है। बीते दो दिनों के भीतर ऐसी दो घटनाएं समाने आई हैं। ताजा मामला कटिहार में एक बालक से अप्राकृतिक यौनाचार कर उसका वीडियो वायरल करने का है। उधर, नालंदा में एक लड़की से दुष्‍कर्म की कोशिश के दौरान छेड़छाड़ का वीडियो भी वायरल किया गया है। दोनों मामलों में सभी आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

loksabha election banner

कटिहार में बालक से अप्राकृतिक यौनाचार

कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरों ने सातवीं कक्षा के एक बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर उसका वीडियो बनाया तथा उसे वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनकी उम्र के सत्यापन का प्रयास कर रही है।

घटना बुधवार की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों को बुधवार देर शाम में इसकी भनक लगी। उन्होंने पूछताछ की तो बालक ने भी सारी बातें बता दीं। इसके बाद तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। एसपी विकास कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुफस्सिल पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को उनके घरों से ही पकड़ लिया। एसपी विकास कुमार ने बताया कि आरोपितों की उम्र का सत्यापन कराया जा रहा है।

नालंदा में लड़की से सामूहिक दुष्‍कर्म की कोशिश, छेड़खानी

उधर, बिहार के नालंदा के हिलसा में भी एक लड़की से सामूहिक दुष्‍कर्म की कोशिश की गई। बताया जाता है कि चार युवकों ने एक लड़की को सरेआम पकड़कर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उन्‍होंने लड़की के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म करने की भी कोशिश की। इस बीच लड़की छोड़ देने की गुहार लगाती रही।

युवकों ने इस घटना का वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर नालंदा के एसपी ,एसके पोरिका ने इसका संज्ञान लिया। उन्‍होंने मामले की जांच व कार्रवाई का आदेश दिया है। इस बीच गुरुवार को पुलिस ने घटना के चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार में पहले भी वायरल हो चुके ऐसे वीडियो

विदित हो कि नालंदा में बीते दिनों छेड़खानी का ऐसा ही एक और वीडिया वायरल हुआ था। बिहार की बात करें तो हाल के दिनों में जहानाबाद, कैमूर व मोतिहारी सहित कई और जगह भी ऐसे अश्‍लील वीडियो वायरल किए जा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.