Move to Jagran APP

चार घंटे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का नहीं हुआ परिचालन, चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा

मानव शृंखला के लिए रविवार को पटना के कई मार्गों पर चार घंटे तक वाहनों के परिचालन नहीं हुआ। एक बजे के बाद वापस वाहन इन रूट पर दौड़ लगाते दिखाई दिए।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 09:09 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 02:28 PM (IST)
चार घंटे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का नहीं हुआ परिचालन, चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा

पटना, जेएनएन। मानव शृंखला के लिए शहर में तैयारी पूरी रही। सुबह साढ़े नौ बजे से पूर्वाह्न एक बजे तक अशोक राजपथ पर दीदारगंज से दानापुर तक वाहनों का परिचालन नहीं हुआ। डाकबंगला चौराहा से पुनाईचक तक दक्षिणी फ्लैंक में वाहनों का परिचालन नहीं हो सका। जिस मार्ग पर डिवाइडर नहीं था, उस मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर रोक रही।

loksabha election banner

जेपी सेतु और पीपापुल पर वाहनों का नहीं हुआ परिचालन

पुनाईचक मोड़ से ईको पार्क होते हुए बीपी मंडल गोलंबर से चिडिय़ाघर गेट नंबर दो तक वाहनों का परिचालन नहीं हो सका। जेपी सेतु और पीपापुल पर वाहनों का परिचालन नहीं हुआ। सिपारा से पुनपुन होते हुए मसौढ़ी तक उपयुक्त अवधि में दोनों ओर से वाहनों का परिचालन बंद रहा। अनीसाबाद से एम्स तक उत्तरी फ्लैंक में वाहनों का परिचालन नहीं हुआ। नौबतपुर, बिक्रम बाजार होते हुए पालीगंज में महाबलीपुर तक वाहनों का परिचालन ठप रहा। सगुना मोड़ से नेउरा होते हुए बिहटा तक एवं सगुना मोड़ से मनेर होते हुए बिहटा तक वाहनों का परिचालन नहीं हुआ। मोकामा से बख्तियारपुर बाजार होते हुए फतुहा बाजार से दीदारगंज तक वाहनों का परिचालन नहीं हुआ। फोर लेन बख्तियारपुर से टॉल प्लाजा तक वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से होता रहा।

अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर बना कंट्रोल रूम

जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए बनाने वाली मानव शृंखला के दौरान समस्या समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया था। जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि भीड़ प्रबंधन एवं अनुश्रवण के साथ ही किसी तरह की समस्या होने पर कंट्रोल रूम में कॉल की जा सकती थी।

जिला नियंत्रण कक्ष पटना का दूरभाष नंबर 0612-2219810 और 2219234 था। अस्थायी नियंत्रण कक्ष गांधी मैदान का दूरभाष नंबर 9470668175 एवं 9835475862 चालू रहा।

अनुमंडल      दूरभाष

पटना सदर   0601-2201781

पटना सिटी   0612-2631813

दानापुर       06115-227421

पालीगंज      06135-277399

मसौढ़ी        0612-2434246

बाढ़          06132242305 एवं

              0613242327

प्रखंड          दूरभाष

पटना सदर    8340329958 एवं 7992200436

फुलवारीशरीफ   8809505432

संपतचक         8102453672

खुशरूपुर         7717773569

फतुहा            7677664316 एवं 7004760386

दनियावां          8789693589

दानापुर           7631819302

मनेर             8507698194 एवं 911171901

बिहटा            9473268093 एवं 8340621276

नौबतपुर           9631413743

पालीगंज          9905015226 एवं 8083621088

दुल्हिन बाजार     9234570312

बिक्रम            9934797700

मसौढ़ी            9431818637

धनरूआ          9835804898

पुनपुन            7250852560 एवं 8544425855

बाढ़              9262387543

मोकामा          8409913701

पंडारक          7050749385

बेलछी           6200785564

अथमलगोला     7858013461

बख्तियारपुर      9576382682

घोसवरी         799113629


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.