वैभव सूर्यवंशी के छक्कों के लिए आधी रात तक जगा पटना, दूसरे मैच में 13 रन बना सके बिहार के युवा बल्लेबाज
बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 5 गेंदों पर 13 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल थे।

वैभव सूर्यवंशी
HighLights
वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे मैच में 5 गेंदों पर 13 रन बनाए।
पटना के खेलप्रेमी वैभव की पारी देखने देर रात तक जगे।
जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का जड़ा, लिया शानदार कैच।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की धमक ने मंगलवार की रात पूरी राजधानी को जगाए रखा। समस्तीपुर के ताजपुर निवासी 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज के गगनचुंबी छक्कों का गवाह बन शहर रात में ताली पीटता रहा।
रणजी ट्रॉफी एवं आईपीएल के साथ सबसे कम उम्र में देश के लिए खेलने वाले तूफानी बल्लेबाज की आतिशी पारी की प्रतीक्षा शहरवासियों को बेसब्री से थी। वैभव के सधे हुए पुल शाट और नजाकत भरी स्ट्रेट ड्राइव का गवाह बनने को राजधानी ने कसर नहीं छोड़ी।
हालांकि अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वैभव बड़ी पारी नहीं खेल सके। 260 की स्ट्राइक रेट से पांच गेंदों में दो छक्के जड़कर 13 रन पर पवेलियन लौट गए।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। ऐसे में राजधानीवासियों का अपने शेर बल्लेबाज की पारी देखने का इंतजार लंबा हो गया।
देर रात खेले जा रहे इस रोमांचक मुकाबले में खेलप्रेमियों का उत्साह उस वक्त अपने चरम पर पहुंच गया, जब बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी चिर-परिचित आक्रामक शैली में शुरुआत की।
जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चौका
मुकाबले की पांचवीं गेंद वैभव के बल्ले को छूने से चूकी, जोफ्रा आर्चर की अंतिम गेंद पर वैभव ने छक्का जड़कर खाता खोला। अगले ओवर में भी वैभव ने हाथ खोला। जोश टंग की गेंद पर आन साइड पर फिर छक्का जड़ा दिया।
ॉ
अंत में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के साथी इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने वैभव को पवेलियन भेज दिया। जोफ्रा की गेम वैभव के ग्लव्स को छूते हुए विकेटकीपर जास बटलर के दस्तानों में समा गई और उनकी पारी का अंत हुआ। इसके पहले चार जुलाई को अपने पदार्पण मैच में इंग्लैंड के खिलाफ वह बहुत सूर्यवंशी ने 140 की स्ट्राइक रेट से 10 गेंद में दो चाको की मदद से 14 रन बनाए थे।
क्षेत्ररक्षण में भी चुस्त दिखे सूर्यवंशी
आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से तूफान लाने वाले वैभव ने क्षेत्र आरक्षण में भी कमाल किया। इंग्लैंड की पारी के दौरान मैच के 11.5 ओवर में भारत को उत्साहित होने का अवसर दिया। हर्षित राणा की गेंद पर शानदार कैच लपककर जेकब बेथल को पवेलियन की राह दिखा दी। वैभव के कैच के बाद भारतीय टीम के लय मेंआने का क्रम जारी रहा। अगली ही गेंद में हर्षित ने भारत को एक और सफलता दिलाई।
इंटरनेट मीडिया पर होती रही चर्चा
वर्चुअल दुनिया में भी वैभव सूर्यवंशी हैशटैग लगातार ट्रेंड करता रहा, जहां अधिसंख्य प्रशंसक सलामी बल्लेबाज के शानदार शॉट की क्लिप इंटरनेट मीडिया पर साझा करते रहे। वैभव के के छक्के का बखान प्रशंसकों के साथ खेल पंडितों ने भी किया। देर रात होनहार खिलाड़ी जरूर जल्दी आउट हुआ, पर खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि अगले मैच में जरूर वैभव का बल्ला दहाड़ेंगे।
