विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान, अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिखेगा दम

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:11 PM (GMT+05:30)

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बिहार टीम की कप्तानी करेंगे। बीसीए अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने ...और पढ़ें

वैभव को कप्तानी मिलने पर बीसीए अध्यक्ष ने दी बधाई

वैभव को कप्तानी मिलने पर बीसीए अध्यक्ष ने दी बधाई

HighLights

  1. वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी करेंगे।

  2. बीसीए अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, नेतृत्व क्षमता पर जोर।

  3. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पुरुष और महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध।

जागरण संवाददाता, पटना। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में बिहार की टीम युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद वैभव से टीम को बेहतर नेतृत्व और प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस बीच बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन मंगलवार को मोइन-उल-हक स्टेडियम पहुंचे और टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।

वैभव को कप्तानी मिलने पर बीसीए अध्यक्ष ने दी बधाई

हर्ष वर्धन ने वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह युवा क्रिकेटर के लिए अपनी प्रतिभा के साथ नेतृत्व क्षमता और खेल की समझ दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने बिहार पुरुष टीम की तैयारियों का जायजा लिया और खिलाड़ियों को आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सामूहिक भावना के साथ मैदान पर उतरने की सलाह दी।

पुरुष टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित

बीसीए अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने टीम से एकजुट होकर खेलने और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। उनका कहना था कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही बिहार क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

महिला टीम की तैयारियों का भी लिया जायजा

हर्ष वर्धन ने बिहार अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। महिला टीम रायपुर में होने वाले आगामी बीसीसीआई घरेलू टी-20 मुकाबलों की तैयारी कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली और अपनी क्षमता पर भरोसा रखते हुए मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

पुरुष और महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने पर जोर

हर्ष वर्धन ने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पुरुष और महिला, दोनों वर्गों के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण ही बिहार क्रिकेट की प्रगति का आधार है।

इस दौरान बीसीए के क्रिकेट ऑपरेशंस महाप्रबंधक सुनील सिंह, असिस्टेंट कोच अशोक कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट हेमेंदु और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच गोपाल भी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।