विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JDU नेताओं के साथ उपेंद्र कुशवाहा का मंथन शुरू, भाजपा ने कहा- सत्ता त्याग दें नीतीश कुमार, हम बनवाएंगे कुटिया

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Sun, 19 Feb 2023 03:16 PM (IST)

पटना की सिन्हा लाइब्रेरी में उपेंद्र कुशवाहा की जदयू नेताओं के साथ मंथन जारी है। हालांकि इस चिंतन शिविर से ...और पढ़ें

JDU नेताओं के साथ उपेंद्र कुशवाहा का मंथन शुरू, भाजपा ने कहा- सत्ता त्याग दें नीतीश कुमार, हम बनवाएंगे कुटिया
JDU नेताओं के साथ उपेंद्र कुशवाहा का मंथन शुरू, भाजपा ने कहा- सत्ता त्याग दें नीतीश कुमार, हम बनवाएंगे कुटिया

पटना, जागरण डिजिटल डेस्क। पटना की सिन्हा लाइब्रेरी में उपेंद्र कुशवाहा की जदयू नेताओं के साथ मंथन शुरू है। बिहार में जदयू के भविष्य को लेकर दो दिन तक यह चिंतन शिविर चलेगा। इसमें राज्यभर से जदयू के समर्पित नेताओं को मंथन के लिए बुलाया गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस बैठक के जरिए पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से लिखित और मौखिक सुझाव देने की अपील की गई है। जदयू को बचाने और मजबूती पर चर्चा की जाएगी।

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी ही पार्टी में बगावत करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जदयू के आलाकमान को सकते में डाल दिया है। वे जदयू में अपनी हिस्सेदारी मांग रहे हैं। उन्होंने जदयू और आरजेडी के बीच हुई डील को लेकर भी नाराजगी जता चुके हैं।

हालांकि, पटना में रविवार को जदयू नेताओं के साथ चितंन शिविर में लगाए पोस्टर में उपेंद्र कुशवाहा के अलावा नीतीश कुमार, जार्ज फर्नांडिस और शरद यादव की तस्वीर भी लगी है। वहीं, ललन सिंह और उमेश कुशवाहा पोस्टर से नदारद हैं।

निजी बैठक से पार्टी का लेना-देना नहीं- जदयू

वहीं, जदयू ने उपेंद्र कुशवाहा की बैठक से पूरी तरह से किनारा कर लिया है। जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा का लगातार दिल्ली दौरा हो रहा है। उन्हें बताना चाहिए कि अबतक उनकी बात बनी या नहीं। वहीं, जदयू को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी कहीं से कमजोर नहीं हुई हैं। जदयू प्रवक्‍ता नीरज कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि कोई भी नेता निजी बैठक बुलाता है तो उससे पार्टी का लेना-देना नहीं है। 

सत्ता त्याग दें नीतीश कुमार- सम्राट चौधरी

वहीं, जदयू में चल रहे आंतरिक कलह पर तंज कसने से भाजपा भी पीछे नहीं है। भाजपा नेता व बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने उपेंद्र कुशवाहा द्वारा जदयू की बैठक बुलाने पर कहा कि नीतीश कुमार अब पूरी तरह बीमार हो गए हैं। उनके सत्ता त्यागने का समय आ चुका है। भाजपा कल्याण बीघा में उनके लिए कुटिया बनाने को तैयार है।