विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश को कसम खाने की चुनौती, बोले- हम आए-गए वाले नेता नहीं, राजद से डील पर क्यों नहीं बोलते

By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
Published: Fri, 27 Jan 2023 12:57 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2023 01:21 PM (IST)

Upendra Kushwaha Press Conference सीएम नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी के मंच पर बात करने की नसीहत दी ...और पढ़ें

पटना में उपेंद्र कुशवाहा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पटना में उपेंद्र कुशवाहा की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ऑनलाइन डेस्क, पटना। उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन दो साल में मेरी कोई बात नहीं सुनी गई। मुख्यमंत्री की भी और मेरी भी संतान है। नीतीश कुमार कसम खाए कि हम झूठ बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया को हम बीच में नहीं लेकर आए हैं। मैंने सीएम से मिलकर सारी बातें बताई थी कि कैसे पार्टी कमजोर हुई है। हमको लगा सीएम एक्शन लेंगे, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। इन दो साल में मेरी बात नहीं सुनी गई। इसके बजाय मुख्यमंत्री ने कहा कि आप तो बीजेपी में जाना चाहते हैं। सीएम के इस बयान से मुझे बहुत दुख हुआ।

हम आए-गए वाले नेता नहीं

नीतीश कुमार के पार्टी में आए-गए वाले बयान पर कुशवाहा ने कहा कि हम आए-गए वाले नेता नहीं है। मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में ही कई ऐसे नेता हैं, जो दूसरी पार्टी से आए हैं। कितने लोगों ने कई बार पार्टी बदली है। 

उन्होंने कहा कि जब मैंने पार्टी ज्वाइन की थी, तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहा था कि जेडीयू कमजोर हो रही है। हमने सीएम से मिलकर सारी बातें बताई थी कि कैसे पार्टी कमजोर हुई है। हमको लगा सीएम एक्शन लेंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

अभी भी बैठक में जाने को तैयार हैं

नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को नसीहत दी थी कि वो पार्टी के मंच पर बात करें। इस पर कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारी मांग है कि पार्टी बैठक बुलाए। वे बैठक बुलाएंगे, तभी तो बात करेंगे। जब बैठक ही नहीं बुला रहे हैं तो किससे बात करें। अभी भी बैठक होगी तो हम जाने को तैयार हैं। हमारी मांग है कि पार्टी के कार्यकारिणी अध्यक्ष अविलंब बैठक बुलाएं।

आरजेडी से डील पर कोई नहीं कर रहा बात

उन्होंने कहा कि आरजेडी से डील को लेकर कोई बात नहीं कर रहा है। हम दिल की बात आरजेडी से करने के लिए तैयार हैं। मेरी बात नहीं सुनी गई। दूसरे की बात पर नीतीश कुमार काम कर रहे हैं। वहीं, आरसीपी सिंह से मिलने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि मैं पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाने वाला हूं। पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।

वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा का दर्द भी छलका। उन्होंने कहा कि जब से हमारी पार्टी का विलय हुआ, तबसे जरूरत पड़ने पर उपेंद्र कुशवाहा ने ही सीएम को फोन किया है। सीएम ने खुद से आज तक नहीं बुलाया। इस दो सालों में उन्होंने पांच मिनट भी बुलाकर बात नहीं की।

पार्टी बर्बाद हो रही, इसका मुझे दर्द

उन्होंने सीएम को कसम खाने की चुनौती भी दे डाली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भी संतान है, मेरी भी संतान है। नीतीश कुमार कसम खाएं कि हम झूठ बोल रहे हैं। इतना सब होने के बाद भी जिस दिन मुख्यमंत्री बोलेंगे, हम मिलने जाने को तैयार हैं, क्योंकि हम चाहते हैं कि पार्टी मजबूती से खड़ी रहे। हमने इतना संघर्ष किया, पार्टी बनी। आज पार्टी बर्बाद हो रही है, इसका हमें दर्द है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।