विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अनुसूचित जाति का आधार छुआछूत है', चिराग आरक्षण कोटे में कोटा से अस‍हमत; SC में दाखिल करेंगे रिव्‍यू पेटिशन

By Agency Edited By: Prateek Jain
Published: Sun, 04 Aug 2024 01:13 PM (GMT+05:30)

Chirag Paswan चिराग पासवान ने एससी/एसटी आरक्षण में कोटा के अंदर कोटा देने के फैसले पर अस‍हमति जताई है। वहीं ...और पढ़ें

SC में रिव्‍यू पेटिशन दाखिल करेंगे चिराग पासवान। (फाइल फोटो)
SC में रिव्‍यू पेटिशन दाखिल करेंगे चिराग पासवान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर का प्रावधान नहीं हो सकता: चिराग
  2. चिराग बोले- SC-ST आरक्षण का आधार शैक्षणिक या आर्थिक नहीं
  3. चिराग ने कहा- आरक्षण के अंदर आरक्षण सही नहीं

एएनआई, पटना। एससी-एसटी में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान असहमति जताई है। 

लोजपा (रामविलास) प्रमुख ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से असहमत हैं और हमने इस असहमति को प्रमुखता से दर्ज किया है।

हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि अनुसूचित जाति का आधार छुआछूत है। इसका शैक्षणिक या आर्थिक आधार नहीं है। ऐसे में इसमें क्रीमी लेयर का प्रावधान नहीं हो सकता।

चिराग ने कहा कि आरक्षण के अंदर आरक्षण सही नहीं है, क्योंकि आज भी दलित युवक का उदाहरण दिया जाता है, जिसे घोड़ी चढ़ने से रोका जाता है... ऐसे कई बड़े नाम हैं, जो ऊंचे पदों पर हैं, लेकिन उनके मंदिर जाने पर भी मंदिर को गंगा जल से धोया जाता है। आज भी छुआछूत के आधार पर भेदभाव होता है... इसलिए हम लोजपा (रामविलास) इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दाखिल करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - 

SC-ST आरक्षण में कोटा पर तेजस्‍वी का विरोध, बोले- केंद्र सरकार अध्‍यादेश लाए, नहीं तो सड़क पर संघर्ष होगा

Bihar Reservation Quota: नीतीश ने 17 साल पहले कर दिया था SC का उप वर्गीकरण, अब अनुसूचित जाति विभाग को अलग किया