वृहत संपर्क योजना : केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव नौ दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना
वृहत संपर्क योजना के तहत केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव नौ दिनों के लिए विदेश यात्रा पर रवाना हो गए। इस दौरान वह भारत की ओर से अपनी रखेंगे।
पटना [जेएनएन]। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव नौ दिवसीय विदेश यात्रा पर नई दिल्ली से रवाना हुए। वह न्यूयार्क, निकरागुआ और जर्मनी की यात्रा करेंगे। केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव 19 मई को वापस आएंगे।
केंद्र सरकार की विश्व के सभी 193 देशों से संपर्क योजना के तहत यात्रा हो रही है। इस योजना को विदेश मंत्रालय ने वृहत संपर्क योजना का नाम दिया है। इसके अंतर्गत केंद्रीय मंत्रियों को अलग-अलग देशों मे भेजा जाता है। तीसरे और अंतिम चरण में केवल 28 देश ही बचे हैं। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री को निकरागुआ भेजा जा गया है। यात्रा के दौरान यादव दो दिन न्यूयार्क, तीन दिन निकरागुआ और दो दिन जर्मनी में रूकेंगे। निकारागुआ में कई मुद्दों पर कई मंत्रालयों के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में भारत सरकार का पक्ष रखेंगे। उनके साथ पत्नी किरण देवी और रणधीर यादव भी साथ गए हैं। वृहत संपर्क योजना के तहत केंद्रीय सरकार की मंशा यह रहती है कि भारत का संबंध अन्य देशों के साथ अच्छे और प्रगाढ़ हो सके। इस योजना के तहत भारत के प्रतिनिधि दूसरे देशों के साथ व्यापार, राजनीति, रक्षा जैसे मुद्दे पर चर्चा करते हुए रिश्टते में एक नया आयाम देते है। इससे भारत का संबंध दूसरे देशों से मजबूत होता चला जाता है। और एक दूसरे को समझने का अच्छा मौका भी मिलता है। इसी के मद्देनजर वृहत संपर्क योजना के तहत कोई भी मंत्री दूसरे देशों का भ्रमण करते रहते हैं। गौर हो कि केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव के विदेश दौरे होने के चलते वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेज की शादी में शामिल नहीं हो पा रहे है। इधर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी पोलैंड की यात्रा पर है। इसलिए वह तेज की शादी में शिरकत नहीं कर रहे है।