Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरमेहर विवाद: गिरिराज का सवाल-अभिव्यक्ति के नाम पर गाली देना सही है क्या?

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Thu, 02 Mar 2017 11:17 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के रामजस कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर वाले विवाद पर पूछा है कि क्या अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर भारत माता को गाली देना ठीक है क्या?

    गुरमेहर विवाद: गिरिराज का सवाल-अभिव्यक्ति के नाम पर गाली देना सही है क्या?

    पटना [जेएनएन]।  दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में शुरू हुए विवाद ने पूरा राजनीतिक रंग ले लिया है। इसी मुद्दे पर बोलेत हुए  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अभिव्यक्ति के नाम पर क्या भारत माता को गाली देना चाहिए? उन्होंने कहा कि उमर खालिद जैसे लोग देश को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल रामजस कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर, जिन्होंने 22 फरवरी 2016 को फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली थी। और यहीं से सोशल मीडिया पर शुरू हुई इस बहस ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस पोस्टर में गुरमेहर एक पोस्टर के साथ दिख रही हैं। इस पर लिखा है, ''मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा हूं। मैं एबीवीपी से नहीं डरती, मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर छात्र मेरे साथ है। 

    यह भी पढ़ें:  विधानसभा परिसर में इस हालत में थे MLA, डिप्‍टी सीएम ने पहनाए कपड़े

    इस मामले ने तूल पकड़ लिया और सोशल मीडिया के साथ ही राजनीतिक गलियारे में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूछा है कि क्या अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर भारत माता को गाली देना सही है।
    साथ ही गिरिराज ने  साक्षी महाराज के बयान का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में जगह की कमी होने के कारण शवों को जलाया जा रहा है। दुनिया ने सनातन हिंदू धर्म की अच्छाइयों को मानकर स्वीकार किया है।
    उन्होंने पूछा कि अपने ही देश में इसका क्यों विरोध किया जा रहा है? साक्षी महाराज के बयान पर विरोध नहीं बल्कि बहस होनी चाहिए। गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गंगा की सेवा उसी तरह कर रहे हैं जिस तरह भारत के इतिहास में श्रवण कुमार ने अपने माता पिता की थी।
    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। क्या पटना में सीवरेज के पानी से गंगा अविरल होगी। बिहार का विकास  और सुशासन नीतीश कुमार को खोज रहा है। लालू के जंगल में नीतीश सत्ता के राग के साथ होली खेल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:  भोजपुरी की सनी लियोनी ने कुछ यूं सेलिब्रेट किया अपना बर्थ डे