Move to Jagran APP

डेढ़ महीने में दूसरी बार नीतीश से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, 2025 तक कौन रहेगा बिहार सीएम? दिया इस बड़े सवाल का जवाब

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राजधानी पटना में बिहार सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच घंटे भर की लंबी बातचीत हुई। एनडीए नेताओं ने कहा कि जदयू-भाजपा नेताओं के बीच बढ़ रही कड़वाहट को भी कम करना था।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 07:17 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 08:10 PM (IST)
डेढ़ महीने में दूसरी बार नीतीश से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, 2025 तक कौन रहेगा बिहार सीएम? दिया इस बड़े सवाल का जवाब
नीतीश कुमार से भेंट करते धर्मेंद्र प्रधान। साभारः आइपीआरडी।

राज्य ब्यूरो, पटना : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को पटना आए। प्रधान एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग गए। वहां दोनों नेताओं के बीच घंटे भर की लंबी बातचीत हुई। इसके बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे प्रधान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में राजग के नेता नीतीश कुमार हैं और 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। भाजपा नेताओं के अनुसार प्रधान का यह दौरा पूरी तरह से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की आगामी बिहार यात्रा पर केंद्रित रही। हालांकि, बिहार राजग के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि प्रधान के यात्रा का दूसरा पक्ष अग्निपथ योजना को लेकर जदयू-भाजपा नेताओं के बीच बढ़ रही कड़वाहट को भी कम करना है। 

loksabha election banner

एक पखवारे के अंदर राजग में भाजपा-जदयू नेताओं के बीच कई बिंदुओं पर खुलकर मतभेद  दिखा। इसमें जातिगत जनगणना, समान नागरिक संहिता, जनसंख्या नियंत्रण कानून, एनआरसी और अग्निपथ योजना को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बनी थी। ऐसे माहौल में महज डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार प्रधान की बिहार दौरे को लेकर राजग नेताओं के बीच तमाम निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। भाजपा के नेता अघोषित तौर प्रधान को बिहार भाजपा के नए प्रभारी और एनडीए के चाणक्य की भूमिका के रूप में देख रहे हैं। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से पिछले कई महीने से भाजपा के मौजूदा प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव बिहार नहीं आए। पार्टी के कई अहम बैठक में भी शामिल होने नहीं आए। ऐसे में परोक्ष रूप से प्रधान के दौरे को बिहार प्रभारी के रूप में जदयू-भाजपा के बीच बढ़ रही खाई को पाटने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। शाम में प्रधान ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी वरिष्ठ नेताओं और भाजपा कोटे से राज्य सरकार में शामिल मंत्रियों के साथ अनौपचारिक बैठक भी की। इसके अलावा अलग से प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल और बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के साथ मंत्रणा की।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व अन्य।

भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत 

प्रधान के पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख, राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर, एमएलसी अनिल शर्मा और भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय के अलावा कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.