UGC NET दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से इतिहास के साथ होगी शुरुआत; देखें किस दिन किस विषय का Exam
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है, जो 14 से 18 दिसंबर ...और पढ़ें

दो पालियों में होगी परीक्षा, जानें टाइमिंग
HighLights
यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा कार्यक्रम एनटीए द्वारा जारी।
परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को होगी।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में दो पालियों में।
जागरण संवाददाता, पटना। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) दिसंबर 2026 का विषयवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 14 दिसंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद अंतिम दिन 21 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। पहले दिन पहली पाली में इतिहास सहित सात विषयों की परीक्षा होगी। अभ्यर्थी विषयवार तिथि और पाली के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं।
दो पालियों में होगी परीक्षा, जानें टाइमिंग
यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा प्रत्येक निर्धारित दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। एनटीए ने सभी विषयों को अलग-अलग तिथियों और पालियों में बांटा है, ताकि परीक्षा का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।
14 दिसंबर : पहली पाली में इतिहास, दूसरी में कंप्यूटर साइंस
परीक्षा के पहले दिन 14 दिसंबर को पहली पाली में इतिहास, पाली, प्राकृत, तुलनात्मक साहित्य, लोक प्रशासन, शिक्षाशास्त्र और समाज कार्य विषयों की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, फारसी, रूसी, बंगाली, गृह विज्ञान, संगीत, जनसंख्या अध्ययन, मनोविज्ञान, मैथिली और अरबी विषय शामिल हैं।
15 दिसंबर : मैनेजमेंट और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा
15 दिसंबर को पहली पाली में मलयालम, उर्दू, अपराधशास्त्र, परफार्मिंग आर्ट (नृत्य, नाटक एवं थिएटर), जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा-साहित्य और लोक साहित्य की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में प्रबंधन (मैनेजमेंट), शारीरिक शिक्षा, संस्कृत के पारंपरिक विषय, आयुर्वेद बायोलाजी और आपदा प्रबंधन की परीक्षा आयोजित की जाएगी। संस्कृत के पारंपरिक विषयों में ज्योतिष, व्याकरण, मीमांसा, नव्य न्याय, सांख्य योग, वेदांत, धर्मशास्त्र और साहित्य सहित अन्य विषय शामिल हैं।
16 दिसंबर : राजनीति विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा
16 दिसंबर को पहली पाली में राजनीति विज्ञान, धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन, जापानी और डोगरी विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में वाणिज्य, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, भारतीय संस्कृति, बौद्ध अध्ययन, जैन अध्ययन, गांधीवादी एवं शांति अध्ययन, राजस्थानी और भाषाविज्ञान के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
17 दिसंबर : अंग्रेजी के साथ भूगोल की परीक्षा
17 दिसंबर को पहली पाली में अंग्रेजी, चीनी, कोंकणी, स्पेनिश और कश्मीरी विषयों की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दृश्य कला, संग्रहालय विज्ञान एवं संरक्षण, पंजाबी, तमिल, भूगोल, मराठी, श्रम कल्याण, कार्मिक प्रबंधन, औद्योगिक संबंध, मानव संसाधन प्रबंधन और संताली विषय शामिल हैं।
18 दिसंबर : जनसंचार एवं पत्रकारिता की परीक्षा
18 दिसंबर को पहली पाली में हिंदी, अरब संस्कृति एवं इस्लामिक अध्ययन, भारतीय ज्ञान प्रणाली, मणिपुरी, कन्नड़, जर्मन, सिंधी और फ्रेंच विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में जनसंचार एवं पत्रकारिता, इलेक्ट्रानिक साइंस, महिला अध्ययन, विधि, तेलुगु, फारेंसिक साइंस, नेपाली, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान और दर्शनशास्त्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
21 दिसंबर : अर्थशास्त्र और पर्यावरण विज्ञान से अंतिम दिन की शुरुआत
परीक्षा के अंतिम दिन 21 दिसंबर को पहली पाली में अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, सहकारिता, जनसांख्यिकी, विकास अध्ययन, पर्यावरण विज्ञान, हिंदू अध्ययन, मानवविज्ञान, बोडो, गुजराती, संस्कृत, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं अध्ययन और मानवाधिकार एवं कर्तव्य विषयों की परीक्षा होगी। अर्थशास्त्र से जुड़े विभिन्न विषयों में विकास योजना, अर्थमिति, अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र और व्यावसायिक अर्थशास्त्र भी शामिल हैं।
दूसरी पाली में समाजशास्त्र और योग सहित कई विषय
21 दिसंबर को दूसरी पाली में असमिया, समाजशास्त्र, योग, पर्यटन प्रशासन एवं प्रबंधन, प्रौढ़ शिक्षा, सतत शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा, पुरातत्व, उड़िया, सोशल मेडिसिन एवं कम्युनिटी हेल्थ, सांख्यिकी और वानिकी विषयों की परीक्षा होगी। इसी के साथ यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा संपन्न हो जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।