दशहरा की रात राक्षस बने छपरा के दो युवक, रात को मेले से लौटी किशोरी ने चाची को बताई सारी बात
दर्ज प्राथमिकी में किशोरी ने कहा है कि वह शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपनी छोटी बहन के साथ विक्टोरिया बाजार पर दशहरा के दौरान आयोजित होने वाले नाच को देखने गयी थी। दो घंटे नाच देखने के बाद वापस लौट रही थी
मढ़ौरा (सारण), संवाद सूत्र। Saran Crime: सारण जिले के मढौरा प्रखंड के एक गांव में दशहरा मेले में नाच का प्रोग्राम देखकर लौट रही किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के समय किशोरी के साथ उसकी छाेटी बहन भी थी, लेकिन बदमाशों ने दोनों को डराकर चुप करा दिया। युवकों ने दोनों को धमकी दी कि इसकी जानकारी किसी को देने पर हत्या कर देंगे। घटना शुक्रवार की देर रात की है। शनिवार की सुबह पीड़ित किशोरी ने अपनी चाची की जानकारी दी तो मामला स्थानीय थाना तक पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित युवक अरमान को गिरफ्तार किया है।
विक्टोरिया बाजार से नाच देखकर लौट रही थी किशोरी
दर्ज प्राथमिकी में किशोरी ने कहा है कि वह शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपनी छोटी बहन के साथ विक्टोरिया बाजार पर दशहरा के दौरान आयोजित होने वाले नाच को देखने गयी थी। दो घंटे नाच देखने के बाद वापस लौट रही थी कि घर जाने के रास्ते में करीब साढ़े ग्यारह बजे दो लड़का बैदापुर निवासी मुन्ना राय व उजरी सेंदुआरी निवासी अरमान सहाब ने उसे दबोच लिया। रोड से दक्षिण अंधेरे में स्थित झाड़ी में ले गये और बारी-बारी से दुष्कर्म किये। पीड़िता की मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। लोक लाज और डर के कारण उसने अपने पिता से कुछ नहीं बताया। अगले दिन चाची को इस बारे में बताई।
सदर अस्पताल में कराई गई मेडिकल जांच
जानकारी मिलने पर स्थानीय थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार ने किशोरी की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई। मामले में आरोपित एक युवक ओल्हनपुर निवासी अरमान को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित किशोरी का बयान कोर्ट में दर्ज कराया।
अस्पताल से लौटने के दौरान हुआ हादसा
इधर, शनिवार की देर रात करीब 11 बजे छपरा से पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच करवाकर वापस लौट रही पुलिस की बोलेरो गाड़ी पर अचानक नीलगाय कूद गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग अच्छा रहा और वाहन चालक के अलावे सभी महिला पुलिस कर्मी बाल बाल बच गईं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो यह घटना चनचौरा बाजार के पास मढ़ौरा छपरा मुख्यपथ पर घटी।