पटना के बख्तियारपुर में गंगा नहाने गए दो युवक डूबे, एक की मौत
पटना में रविवार की सुबह गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। गोताखोरों ने एक का शव बरामद कर लिया है।
पटना, जेएनएन। पटना के बख्तियारपुर में रविवार की सुबह गंगा में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। गोताखोरों ने एक का शव बरामद कर लिया है। जबकि दूसरे का पता नहीं लग सका है।
मिली जानकारी के मुताबिक बख्तियारपुर के करौता गांव में रविवार की सुबह करीब नौ बजे दो युवक नहाने के लिए गए थे। करौता गंगा घाट पर स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। घाट पर अन्य लोगों की नजर उन पर पड़ी पर पानी का बहाव तेज था। जिसके कारण दोनों डूब गए।
घटना के बाद लोगों की भीड़ घाट पर एकत्रित हो गई। सूचना पर गोताखोर भी पहुंचे। पानी मेंं तलाश के दौरान करौता गांव के रहने वाले कोमल कुमार (20) पुत्र सुनील कुमार का शव बरामद कर लिया गया है। दुर्घटना के बाद कोमल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरा में गंगा में डूबने से सीआरपीएफ जवान के बेटे की मौत
आरा, जेएनएन। कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के महुली घाट पर गंगा स्नान के दौरान रविवार की दोपहर एक छात्र डूब गया। काफ़ी देर तलाशी के बाद उसका शव बरामद किया गया। मृतक के पिता सीआरपीएफ जवान हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आरा के कृष्णागढ़ थाने के सिन्हा गांव में सीआरपीएफ जवान रामजी सिंह का बेटा नीतीश कुमार रहता था। रविवार को वो महुली गंगा घाट पर नहाने के लिए आया था। नहाने के क्रम में गंगा के तेज बहाव से उसका नियंत्रण खो गया और वे बीच धारा में चला गया। इसके पहले कोई कुछ समझ पाता नीतीश डूब गया। शोर पर कुछ लोगों ने छलांग लगाई और तलास शुरू की। कुछ ही देर में उसका सव बरामद किया गया। सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।