स्कूल की दो टीचर्स के बीच जमकर हुई हाथापाई, बच्चे स्कूल छोड़कर भागे
पटना के पुनपुन थानाक्षेत्र के एक स्कूल में दो शिक्षिकाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसे देखकर बच्चे स्कूल छोड़कर भाग गए।
By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 10 May 2018 01:31 PM (IST)Updated: Fri, 11 May 2018 11:57 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। शिक्षा के मंदिर में कुछ ऐसा भी होगा यह सोचकर अजीब लगता है। जिनपर बच्चों की शिक्षा की जिम्मेवारी हो, वे ही बच्चों के सामने मारपीट करें तो बच्चों को कौन समझाए? मामला है पुनपुन के लोचना उत्क्रमित विद्यालय का। वहां बुधवार की सुबह दो शिक्षिकाएं आपस मे भिड़ गयीं, इस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। शिक्षिकाओं को झगड़ता देखकर बच्चे स्कूल छोड़कर भाग गए। मामला पुनपुन थाना पहुंचा, जहां दोनो ही तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार पुनपुन के लोचना उत्क्रमित विद्यालय में सुबह 6:30 बजे तक सबकुछ ठीकठाक था। बच्चे विद्यालय पहुंच अपनी-अपनी कक्षाओं में बैठे थे। इसी दौरान प्राचार्य कक्ष से जोर-जोर से हंगामे की आवाज आने लगी।
देखते ही देखते विद्यालय की दो शिक्षिकाएं निर्मला कुमारी और उषा कुमारी आपस मे भिड़ गयीं। फिर क्या था, दोनो ही ओर से हाथापाई शुरू हो गई। स्कूल में इस तरह का नज़ारा देख बच्चे सहम गए। वे अपने घर लौट गए। बाद में इस मामले में दोनों ही ओर से पुनपुन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुनपुन थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें