पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, दीदारगंज में हाईवा ने दो युवकों को रौंदा
राजधानी में हुए एक सड़क हादसे में गुरुवार को दो बाइक सवारों की जान चली गई। शव के टुकड़े-टुकड़े होने से दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 12:49 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 12:49 PM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दीदार गंज टोल प्लाजा के पास हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटना स्थल पर हुई मौत हो गई। शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। दोनों युवक एक एक ही बाइक पर सवार थे। घटना के बाद चालक गाड़ी को कुछ देर दूरी पर खड़ी कर फरार हो गया। दर्दनाक हादसे के कारण युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बाइपास थाने क्षेत्र के अंतर्गत दीदार टोल प्लाजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की सुबह दो युवक तेजी से बाइक चलाते हुए जा रहे थे। इसी बीच हाईवा से आगे निकलने के लिए बाइक गाड़ी के ठीक सामने आ गई। इससे पहले युवक कुछ समझ पाते हाईवा उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गई। घटना के बाद दोनों के शव के टुकड़े-टुकड़े सड़क बिखर गए। मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें