यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिविर में 200 मरीजों की हुई नेत्र जांच
परसा बाजार के मथुरा भवन में बुधवार को लायंस क्लब पटना सेंट्रल द्वारा नेत्र जांच चिकित्सा शिविर लगाया गया।

पटना। परसा बाजार के मथुरा भवन में बुधवार को लायंस क्लब पटना सेंट्रल द्वारा नेत्र जांच चिकित्सा शिविर लगाया गया। अमेरिका के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सैंगसुई हाग व डॉ. अजीत कुमार ने 200 मरीज के आखों की जाच की। इसमें 100 मरीजों का चुनाव मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए हुआ। लायंस क्लब द्वारा इन मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन गुरुवार को कराया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष लॉयन डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि संस्था 100 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया। 50 से ज्यादा मरीजों को मुफ्त दवा दी गई। मौके पर अंबुज जैन, दिलीप वजौरिया, कामिनी कुमारी सिन्हा, भीम कुमार आदि भी मौजूद रहे।
