बख्तियारपुर के लखनपुरा गंगा घाट में डूबीं दो युवतियां, एक बचाई गई
पटना के लखनपुरा में परिवार के साथ गंगा नहाने आईं दो युवतियां डूब गईं। एक को बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरी की तलाश की जा रही है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 02:21 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 02:21 PM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी में एक ही दिन गंगा में डूबने की दो घटनाएं हो गईं। बख्तियारपुर के करौता में दो युवकों के डूबने के बाद लखनपुरा गंगा घाट पर दो युवतियां गंगा में समा गईं। बड़ी बात ये रही कि इनमें से एक को ग्र्रामीणों की सूझबूझ से सकुशल निकाल लिया गया। जबकि दूसती की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक तेजा बिहटा के रहने वाले राजकुमार सिंह की पुत्री पूजा कुमारी और सुजीत कुमार की 15 वर्षीय पुत्री खुशी लखनपुरा घाट पर रविवार की सुबह स्नान के लिए आए थे। नहाने के क्रम में दोनों बीच धारा में चले गए। इस बीच तेज बहाव से दोनों ने अपना नियंत्रण खो दिया।
युवतियों के चिल्लाने आसपास के लोग दौड़े। इसमें मशक्कत कर खुशी को बचा लिया गया। जबकि पूजा की काफी देर तक गंगा में तलाश होती रही मगर उसका पता नहीं चल सका। घटना के बाद लखनपुरा घाट पर काफी लोगों की भीड़ लग गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें