बेंगलुरु और दिल्ली के लिए एक अक्टूबर से जेट की दो नई फ्लाइट
लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, पटना से बेंगलुरु और दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 03:05 AM (IST)
पटना। लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, पटना से बेंगलुरु और दिल्ली के लिए एक अक्टूबर से जेट की दो नई फ्लाइट उड़ान भरेगी। पहली फ्लाइट 9 डब्लू 711 दिल्ली से पटना के लिए सुबह 6:35 बजे उड़ान भरेगी और पटना एयरपोर्ट पर सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी। वहीं 9 डब्लू 710 नंबर की फ्लाइट सुबह 8:35 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और सुबह 10:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह 9 डब्लू 959 नंबर की विमान बेंगलुरु से सुबह 5:50 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 8:40 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी। 9 डब्लू 960 नंबर की फ्लाइट पटना से सुबह 9:10 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 11.55 बजे पहुंचेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें