बिहार- दो दिनों में दो इंजीनियरों ने की सुसाइड, इस साल सात ने दे दी जान
बिहार के सासाराम व मुजफ्फरपुर में दो इंजीनियरों ने सुसाइड कर ली है। दोनों मामलों में घटना के पीदे आर्थिक तंगी को कारण बताया जा रहा है। पूरा मामला जानिए इस खबर में।
पटना [जागरण टीम]। बिहार में दो दिनों के भीतर दो इंजीनियरों ने सुसाइड कर ली है। शुक्रवार को सासाराम में
एक इंजीनियर ने नहर में कूदकर जान दे दी तो एक दिन पहले मुजफ्फरपुर में एक जूनियर इंजीयिनर ने फांसी लगा ली। दोनों मामलों में आर्थिक तंगी को कारण बताया गया है। विदित हो कि इस साल सभी तक राज्य में सात इंजीनियरों ने सुसाइड कर ली है।
सासाराम में नहर में कूदकर दी जान
जानकारी के अनुसार सासाराम में आर्थिक संकट के कारण फोरलेन कंपनी में कार्यरत इंजीनियर ने नहर में कूदकर सुसाइड कर ली। जिले के कछवा थाना क्षेत्र से शुक्रवार को शव बरामद किया गया। इंजीनियर एक दिन पहले से डिहरी स्थित अपने आवास से गायब हो गए थे।
मुजफ्फरपुर में लगा ली फांसी
इसके पहले गुरुवार को मुजफ्फरपुर में एक जूनियर इंजीनियर की पंखे से लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक जहानाबाद जिले के सिकारिया थाना क्षेत्र के भेवर गांव निवासी सेवानिवृत्त दारोगा रामानुज पासवान का छोटा पुत्र अक्षय कुमार (30) था। वह साहेबगंज में योजना विकास विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।
तिरहुत प्रमंडल कनीय अभियंता संघ के अध्यक्ष मो. सिकंदर ने कहा कि विभागीय बोझ काफी अधिक है। जूनियर इंजीनियरों को काफी कम पैसे में रहना पड़ रहा है।