Move to Jagran APP

आयकर गोलंबर से आर. ब्लॉक तक सड़क के बीच लगेंगे पौधे

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल वीरचंद पटेल पथ पर हरियाली बढ़ेगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 07:43 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 07:43 AM (IST)
आयकर गोलंबर से आर. ब्लॉक तक सड़क के बीच लगेंगे पौधे

पटना : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल वीरचंद पटेल पथ पर हरियाली बढ़ेगी। इसके लिए अलग से अतिरिक्त फंड की व्यवस्था होगी। आयकर गोलंबर से आर. ब्लॉक चौराहे के बीच सड़क के किनारे और बीच में पौधे लगेंगे। यह जानकारी स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही फंड आवंटित कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

आर. ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन सड़क की तर्ज पर वीरचंद पटेल पथ में हरियाली की व्यवस्था रहेगी। सिक्स लेन सड़क की हरियाली की जिम्मेदारी एजेंसी से वापस लेकर वन प्रमंडल को सौंप दी गई है। वीरचंद पटेल पथ को भी हरा-भरा बनाने का कार्य वन प्रमंडल को सौंपने पर विचार चल रहा है। वन प्रमंडल पेड़-पौधे लगाएगा और हरियाली को बनाए रखेगा।

: स्मार्ट रोड बनाने पर खर्च होंगे 6.47 करोड़ :

वीरचंद पटेपथ को स्मार्ट रोड बनाने में 33 करोड़ की बजाय अब 6.47 करोड़ रुपये खर्च आएगा। दरअसल अब सड़क बनाने का कार्य पथ निर्माण विभाग करेगा। बिजली केबल बिछाने का कार्य विद्युत कंपनी ने कर लिया है। नाला निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद पौधारोपण होगा और यह इको फ्रेंडली रोड बन जाएगा।

: अभी क्या है स्थिति :

आयकर गोलंबर से आधा किलोमीटर की दूरी तक वीरचंद पटेल पथ वीराना है। सड़क की चौड़ाई अच्छी है। सड़क पर जब हरियाली विकसित होगी तो यह ग्रीन कॉरिडोर से जुड़ जाएगी। दरअसल आर. ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन सड़क को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा।

- - - - - - - - - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.