विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना आने वाली ट्रेनों की बिगड़ी चाल, सहरसा स्पेशल 20 घंटे लेट तो बरौनी 10 घंटे; यात्री परेशान

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:21 AM (IST)

त्योहारों के बाद भी पटना में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। सहरसा ...और पढ़ें

पटना आने वाली ट्रेनों की बिगड़ी चाल

पटना आने वाली ट्रेनों की बिगड़ी चाल

HighLights

  1. त्योहारों के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री परेशान।

  2. सहरसा स्पेशल 20 घंटे, बरौनी स्पेशल 10 घंटे से अधिक लेट।

  3. यात्रियों को स्टेशनों पर लंबा इंतजार, खानपान की समस्या।

जागरण संवाददाता, पटना। त्योहारों के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित एक्सप्रेस और मेमू का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। 

मंगलवार को कई ट्रेनें आठ से 20 घंटे से अधिक की देरी से चलती रहीं। इसके कारण यात्रियों को स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। परिवार के साथ सफर करने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

मंगलवार को सहरसा स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल (05586) सर्वाधिक विलंब से चली। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 20 घंटे 29 मिनट विलंब से चल रही थी। 

वहीं, बरौनी स्पेशल (06021) 10 घंटे 22 मिनट और उधना-मधुबनी स्पेशल (09035) 10 घंटे 59 मिनट की देरी से पहुंचने की संभावना थी। झंझारपुर फेस्टिवल स्पेशल (09075) भी नौ घंटे से अधिक विलंबित रही। अन्य स्पेशल ट्रेनों की स्थिति भी चिंताजनक रही। 

वलसाड-दानापुर फेस्टिवल स्पेशल (09025) आठ घंटे 21 मिनट और आनंद विहार-पटना स्पेशल (03294) आठ घंटे तीन मिनट की देरी से चल रही थी। जयनगर स्पेशल (09117) भी निर्धारित समय से आठ घंटे 16 मिनट पीछे रही। वहीं, उधना फेस्टिवल स्पेशल (09074) के परिचालन में पांच घंटे 39 मिनट की देरी दर्ज की गई।

मेमू और नियमित एक्सप्रेस भी प्रभावित

लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ स्थानीय ट्रेनों की समय-सारिणी भी गड़बड़ाई रही। डीडीयू-पटना मेमू (63234) तीन घंटे 15 मिनट विलंब से चल रही थी। आनंद विहार-पटना एक्सप्रेस (13252) एक घंटे दो मिनट और पटना-आरा मेमू (63213) 35 मिनट की देरी से संचालित हो रही थी। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। 

ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों के लिए यह इंतजार अधिक कष्टदायक साबित हो रहा है। लंबी दूरी के यात्रियों को खानपान और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने में भी परेशानी हो रही है। 

यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के विलंब की सही जानकारी समय पर नहीं मिलने से मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। कई बार निर्धारित समय बीतने के बाद भी ट्रेन के आगमन को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती।

यह भी पढ़ें- अब बिहार में मकान बनाना होगा आसान, छोटी जमीन पर भी बनाइए बड़ा मकान; नए बिल्डिंग बायलाज को मंजूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।