विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 8 महीनों में कटा ₹34 करोड़ से अधिक का जुर्माना

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:09 AM (IST)

राजधानी पटना में 2026 के शुरुआती आठ महीनों में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 34 करोड़ रुपये से अधिक का भारी जुर्माना लगाया गया है।

पटना में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

पटना में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पटना में 8 माह में 34 करोड़ से अधिक का जुर्माना।

  2. जेब्रा क्रॉसिंग और बिना हेलमेट उल्लंघन पर सर्वाधिक चालान।

  3. मार्च महीने में सबसे ज्यादा 8.36 करोड़ रुपये का जुर्माना।

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी की सड़कों पर आटोमैटिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और ट्रैफिक पुलिस के विशेष जांच अभियान का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। वर्ष 2026 के शुरुआती आठ महीनों (जनवरी से अगस्त) में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर 34 करोड़ एक लाख 67 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। 

आंकड़ों के मुताबिक, शहर में सबसे ज्यादा लापरवाही चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग पार करने में बरती जा रही है। कुल वसूले गए जुर्माने में लगभग आधा हिस्सा 49.44 प्रतिशत सिर्फ जेब्रा क्रासिंग उल्लंघन का है। इसके साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले चालकों की संख्या भी काफी अधिक बनी हुई है। 

पिछले आठ महीनों में सबसे ज्यादा मार्च में कटा चालान

महीना जुर्माना (करोड़ में)
जनवरी 3.70
फरवरी 4.04
मार्च 8.36
अप्रैल 6.21
मई 4.02
जुलाई 1.83
अगस्त 5.82

किस नियम के उल्लंघन पर कितना लगा जुर्माना

नियम का उल्लंघन कुल जुर्माना (करोड़ में) कुल राशि का प्रतिशत
जेब्रा क्रॉसिंग उल्लंघन 16.81 49.44%
बिना हेलमेट दोपहिया चलाना 13.78 40.52%
ओवर स्पीडिंग (हल्के वाहन) 0.85 2.50%
रॉन्ग साइड ड्राइविंग (दोपहिया) 0.79 2.33%

अन्य प्रमुख उल्लंघनों का विवरण

नियम उल्लंघन जुर्माना (लाख में)
ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना (कार-कैब) 27.87
ट्रिपल राइडिंग (बाइक पर तीन सवारी) 17.73
गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग 16.98
बिना सीट बेल्ट कार चलाना 15.70
बिना बीमा प्रमाण पत्र 10.83
रांग साइड ड्राइविंग (भारी वाहन) 10.81

यह भी पढ़ें- बिहार में नमामि गंगे और अमृत 2.0 की योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, मानसून समाप्त होते ही शुरू होंगे रुके हुए काम