Top Patna News Of The Day 19 January 2020, यहां पढ़ें पटना यूनिट की टॉप खबरें
जल-जीवन-हरियाली नशामुक्ति बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए पटना व बिहार के अन्य जिलों में मानव शृंखला बनाई गई। इस दौरान हाथ में हाथ थामे लोगों का उत्साह देखते बना।
Top Patna News, 19 January Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।
पटना में बनाई गई 708 किमी लंबी मानव शृंखला
पटना, जेएनएन। मन में संकल्प है और हाथ में हाथ। जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए रविवार को छुट्टी नहीं एकता दिखाने का दिन रहा। पटना व बिहार के अन्य राज्यों में सबसे बड़ी मानव शृंखला बनाई गई। बिहार की राजधानी में 708 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला में लोगों का उत्साह देखते ही बना। ये चेन कभी न टूटने वाले संकल्प की थी। मानव शृंखला के दौरान पटना जिला भोजपुर, सारण, वैशाली, बेगूसराय नालंदा, जहानाबाद और अरवल से मिल गया। यहां से होते हुए 38 जिलों की सीमा तक मानव शृंखला पहुंची।
मानव शृंखला के दौरान पटना के ट्रैफिक में रहा बदलाव
पटना, जेएनएन। मानव शृंखला के लिए शहर में तैयारी पूरी रही। सुबह साढ़े नौ बजे से पूर्वाह्न एक बजे तक अशोक राजपथ पर दीदारगंज से दानापुर तक वाहनों का परिचालन नहीं हुआ। डाकबंगला चौराहा से पुनाईचक तक दक्षिणी फ्लैंक में वाहनों का परिचालन नहीं हो सका। जिस मार्ग पर डिवाइडर नहीं था, उस मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर रोक रही।
आरा में युवक की गर्दन में मारी गोली, पटना रेफर
भोजपुर, जेएनएन। टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मुहल्ले के तेली टोला में रविवार की सुबह मामूली विवाद को ले हथियारबंद लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके गर्दन में लगी है। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान बंटी (20) के रूप में हुई है। वारदात के सूचना पर टाउन थानाध्यक्ष जन्मेजय ने पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि क्रिकेट को लेकर विवाद के बाद युवक को गोली मारी गई है। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया है।