Top Patna News Of The Day 17 December 2019, यहां पढ़ें पटना यूनिट की टॉप खबरें
मुजफ्फरपुर में जलाई गई युवती की मौत के बाद मंगलवार की सुबह पटना में जमकर बवाल हुआ। अपोलो बर्न हॉस्पिटल के बाहर सड़क जाम कर हंगामा किया गया।
Top Patna News, 17 December Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।
जलाई युवती की मौत के बाद जमकर बवाल
पटना, जेएनएन। मुजफ्फरपुर में इसी माह 7 दिसंबर में जलाई गई युवती की सोमवार की देर रात मौत के बाद मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। स्वजन और अन्य लोगों ने अपोलो बर्न हॉस्पिटल के सामने सड़क जाम कर दी। रोड पर टायर व अन्य सामान जलाए गए। इससे ट्रैफिक पूरी तरह से जाम हो गया।
पटना में हुए पैक्स चुनाव
पटना, जेएनएन। संपतचक के बैरिया व सोना गोपालपुर पुचायत के पैक्स के लिए मंगलवार को सुबह सात बजे से तीन बजे तक वोट डाले गए। इसके लिए वोट देने वालों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दो पंचायत के पैक्स चुनाव के लिए सात मतदान केंद्र बनाए गए थे। बैरिया में 2451 व सोना गोपालपुर में 1733 मतदाता पांच पैक्स अध्यक्ष के पद का फैसला करेंगे। वहीं भेलवाड़ा पैक्स अध्यक्ष के पद पर दिलीप कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
पारिवारिक विवाद में अपनी ही जान के बने दुश्मन
पटना, जेएनएन। बिहार में पारिवारिक विवाद जान का दुश्मन बन रहा है। घरेलू कलह से तंग आकर लोग अपनी ही जान के दुश्मन बन जा रहे हैं। राज्य के दो जिलों से आई खबरें तो इसी बात की तस्दीक कर रही हैं। बेगूसराय में मंगलवार की सुबह एक युवक ने खुद को गोली मार ली। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह एक घटना छपरा में घटी। यहां घर में रोज-रोज हो रहे झगड़े से तंग आकर मां-बेटे न जहर खा लिया। जिससे दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दंपत्ति घायल
गोपालगंज, जेएनएन। नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप एनएच-28 पर मंगलवार की सुबह तेज गति से जा रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
पटना में सड़क हादसा
पटना, जेएनएन। राजधानी में सोमवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर कन्हौली बाजार के समीप अनियंत्रित होकर सीमेंट लदे ट्रक और किराना समान लदी पिकउप वैन आमने-सामने टकरा गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पिकउप वैन के चालक और एक व्यापारी को हल्की चोट आई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है