Move to Jagran APP

Top Patna News Of The Day 15 December 2019, यहां पढ़ें पटना यूनिट की टॉप खबरें

शेखपुरा में रविवार की सुबह एक शिक्षक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। वहीं गोपाल में एक घर में घुसकर चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 03:13 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 03:13 PM (IST)
Top Patna News Of The Day 15 December 2019, यहां पढ़ें पटना यूनिट की टॉप खबरें

Top Patna News, 15 December Patna News, Top Patna News of the day, पटना की प्रमुख खबरें, पटना की टॉप खबरें।

loksabha election banner

शेखपुरा में मिला शिक्षक का शव

शेखपुरा, जेएनएन। बरबीघा के नगर परिषद क्षेत्र के कोइरीबीघा मोहल्ले में रविवार की सुबह संजीत कुमार नामक शिक्षक की लाश मिली। संजीत कुमार बरबीघा के जंगीपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थापित थे। वे शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय के पांची गांव के निवासी थे। मफलर से लगी फांसी में मिलने से गांव में सनसनी मचा दी है। सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है।

भूमि विवाद को लेकर एक परिवार के चार लोगों को पीटा

गोपालगंज, जेएनएन। बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को परिवार के लोगों ने इलाज के लिए बरौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

बेगूसराय में कोचिंग में लगाई आग

बेगूसराय, जेएनएन। वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या चार में शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने एक कोचिंग सेंटर में आग लगा दी। घटना जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आगजनी में कोचिंग संचालक ने 50 हजार की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

सिवान में 150 ग्राम चरस के साथ कुख्यात गिरफ्तार

सिवान, जेएनएन। मैरवा थाना की गश्त दल ने दरौली मोड़ से शनिवार की देर रात 150 ग्राम चरस के साथ कई मामलों में वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का नाम कुख्यात मनोज गुप्ता है। ये गुठनी थाना क्षेत्र के डरौली मठिया का रहने वाला था।

अधिकारी की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का चौथा आरोपित गिरफ्तार

पटना, जेएनएन। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में बिहार सरकार के एक अधिकारी की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म कांड में पुलिस की विशेष टीम ने रविवार की सुबह चौथे आरोपित अश्विनी सिंह राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह इस वारदात के सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पहले शुक्रवार को नामजद अभियुक्त अमन भूमि को बिहटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था।

बक्सर रेलवे स्टेशन की शान बढ़ाएगा तिरंगा झंडा

बक्सर, जेएनएन। स्थानीय स्टेशन पर बहुत जल्द 105 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लहराता नज़र आएगा। डीआरएम सुनील कुमार ने रेल अधिकारियों को इस बाबत निर्देशित किया है। उन्होंने बक्सर स्टेशन के दूसरी तरफ बुकिंग काउंटर बनाने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में जल्द ही चार नए एटीएम भी लगाए जाएंगे। इटाढ़ी ओवर ब्रिज के बारे में उन्होंने बताया कि रेलवे ने अपनी तरफ से सारा काम करके भेज दिया है। अब बिहार सरकार आगे का काम करेगी। निरीक्षण के दौरान बक्सर स्टेशन पर चार एटीएम लगाने का निर्देश भी उन्होंने दिया है।

पुलिस की सक्रियता से बचा 'भीड़ का इंसाफ'

नालंदा, जेएनएन। पुलिस की सक्रियता और स्थानीय लोगों की मदद से एक बार फिर मॉब लिंचिंग की घटना होने से बच गई। मामला लहेरी थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट मोहल्ला का है। जहां एक व्यक्ति रविवार की सुबह दो बच्चियों को अपनी बेटी बताकर ले जाने लगा। जब बच्चियों ने शोर मचाया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी  पिटाई कर दी। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी होते ही लहेरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव व बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को बचाकर अपने साथ बिहार थाना ले आए।

पटना में बढ़ी ठंड

पटना, जेएनएन। कश्मीर और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर बिहार में दिख रहा है। दो दिन चक्रवाती हवाओं से ठंड बढ़ने के बाद रविवार को हवा तो नहीं चल रही फिर भी मौसम में बर्फबारी का असर है। सुबह से सूरज पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। धूप न होने से हल्की कनकनी महसूस की जा रही है। रविवार को सुबह पटना का तापमान 18 डिग्री सेल्सियन पहुंच गया है। वहीं गया आज 19 डिग्री सेल्सियस पर है।

कूच विहार ट्रॉफीः तीसरे दिन शुरू हुआ खेल

पटना, जेएनएन। दो दिन तक बारिश के कारण रद रहने के बाद बिहार और नगालैंड के बीच पटना के ऊर्जा मैदान में कूच विहार अंडर- 19 प्रतियोगिता का मैच तीसरे दिन शुरू हो सका। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने अपने सभी विकेट 223 रन पर गंवा दिए। बिहार की ओर से सबसे ज्यादा 87 रन आकाश राज ने बनाए। वहीं पीयूष कुमार सिंह ने 35, शशांक उपाध्याय ने 30, सूरज राठौर ने 16 और सूरज कश्यप ने 11 रनों का योगदान दिया। नगालैंड की ओर से अर्जुन ने 5, तपयूचीवर ने 2 और हम और विपुल ने 1-1 विकेट लिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.