Move to Jagran APP

कल लगेगा साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण, इस वर्ष होंगे कुल छह ग्रहण- जानें तारीख

साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण कल (शुक्रवार) पौष-शुक्ल पूर्णिमा के दिन लगेगा। ये बिहार में नहीं देखा जा सकेगा। इस वर्ष कुल छह ग्रहण होंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 02:45 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 02:54 PM (IST)
कल लगेगा साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण, इस वर्ष होंगे कुल छह ग्रहण- जानें तारीख
कल लगेगा साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण, इस वर्ष होंगे कुल छह ग्रहण- जानें तारीख

पटना, जेएनएन। निर्णय सागर पंचांग के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी यानी कल (शुक्रवार) पौष-शुक्ल पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह ग्रहण 10 जनवरी की रात 10.37 बजे से 11 जनवरी की सुबह 2.42 बजे तक रहेगा। यह भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। ज्योतिष-शास्त्र और खगोलीय नजरिए से इस वर्ष कुल छह ग्रहण होंगे। इसमें दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं। जबकि साल का आखिरी ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

loksabha election banner

बिहार में नहीं दिखेगा ग्रहण

पंडित राकेश झा ने बताया कि चंद्र बिहार में नहीं देखा जा सकेगा। पंडित राकेश झा ने कहा कि ग्रहण जहां दिखाई पड़ता है सूतक वहीं लगता है तथा उसका फलाफल भी वहीं लागू होता है। यह ग्रहण राजस्थान, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया आदि जगहों पर दिखाई देगा। बिहार के लोग साल के पहले चंद्र ग्रहण को नहीं देख सकेंगे।

इस वर्ष लगेंगे कुछ छह ग्रहण 

नए साल का आरंभ चंद्रग्रहण से हो रहा है। इस साल कुल छह ग्रहण लगेंगे। जिसमें चार चंद्रग्रहण और दो सूर्य ग्रहण होंगे। 10 जनवरी को पहला चंद्रग्रहण तो पांच जून को दूसरा चंद्रग्रहण, तीसरा चंद्रग्रहण पांच जुलाई तथा चौथा व अंतिम चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून और दूसरा सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा लेकिन यह भारत में नहीं दिखेगा।

चंद्रग्रहण 

10 जनवरी  (शुक्रवार)

ग्रहण काल रात्रि 10:37 बजे से 11 जनवरी की सुबह 02:42 बजे तक

पांच जून -

ग्रहणकाल मध्यरात्रि 11:15 बजे से 6 जून की सुबह में 02:34 बजे तक

पांच जुलाई -

ग्रहणकाल प्रात: 08:37 बजे से 11:22 बजे तक (यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा)

30 नवंबर -

ग्रहणकाल मध्याह्न 01:02 बजे से शाम 05:23 बजे तक

सूर्यग्रहण  -

21 जून -

ग्रहणकाल प्रात: 09:15 बजे से 03: 30 बजे तक

14 दिसंबर

ग्रहणकाल शाम 07: 03 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक (यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.