राजधानी में सात जगहों पर बनेंगे टोल प्लाजा
पटना नगर निगम बाहर से आने वाली गाड़ियों से टोल टैक्स वसूलेगा।
पटना। पटना नगर निगम बाहर से आने वाली गाड़ियों से टोल टैक्स वसूलेगा। इसके लिए निगम राजधानी में गांधी सेतु, सिपारा, दीदारगंज चेक पोस्ट, रामाचक बैरिया, खोजा इमली, बेली रोड रूपसपुर नहर और दीघा अल्पना सिनेमा के पास टोल प्लाजा बनाएगा। निगम के अधिकारी स्थल का निरीक्षण भी कर चुके हैं। खर्च का प्राक्कलन भी लगभग तैयार कर लिया गया है। निगम सूत्रों की मानें तो छोटे वाहनों से 25 से 50 रुपये और बड़ी गाड़ियों से 100 रुपये तक टोल टैक्स लिया जाएगा। इस आशय का प्रस्ताव पूर्व में ही निगम बोर्ड की बैठक में पास हो चुका है।
सोमवार को प्रस्तावित सशक्त स्थायी समिति की बैठक की कार्यसूची में इसे शामिल किया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही प्लाजा बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निगम अधिकारियों की मानें तो राजधानी में लगभग रोज दूसरी जगहों से हजारों की संख्या में गाड़ियां निगम क्षेत्र में आती हैं। इस कारण सड़कें गंदी हो जाती हैं। इनकी साफ-सफाई की जिम्मेदारी निगम की होती है। इस पर काफी खर्च होता है। गौरतलब है कि पटना नगर निगम राजस्व बढ़ाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है।
- बाहरी गाड़ियों को प्रवेश पर देना होगा टैक्स
- छोटे वाहनों से 25 से 50 रुपये और बड़ी गाड़ियों से 100 रुपये तक टोल टैक्स लिया
राजधानी में लगभग रोज दूसरी जगहों से हजारों की संख्या में गाड़ियां निगम क्षेत्र में आती हैं
छोटे वाहनों से 50 रुपये और बड़ी गाड़ियों से 100 रुपये तक टोल टैक्स लिया जाएगा
सड़कें गंदी होने और सफाई को लेकर बताया जरूरी
- - - - -
जागरण संवाददाता,