यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पटना: कोरोना से बचने के लिए डायट में बढ़ा दें विटामिन की मात्रा, तरल पदार्थ पर भी दें ध्यान
कोरोना संक्रमण के साथ-साथ तापमान की तेजी भी लोगों को बीमार बना दे रही है। ऐसे में भोजन पर ध्यान ...और पढ़ें

संवाददाता, पटना: वर्तमान में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ तापमान की तेजी भी लोगों को बीमार बना दे रही है। ऐसे में भोजन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। थोड़ा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगी। इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आइजीआइएमएस) की सीनियर डाइटिशियन पल्लवी बताती हैं कि कोरोना के साथ-साथ अभी इस मौसम में लोग ज्यादा डिहाइड्रेट हो रहा है।
बोतल में पानी लेकर बाहर निकलें
पल्लवी ने कहा कि बहुत जरूरत होने पर ही घर से निकलें। यदि ज्यादा जरूरत हो तो अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। समय-समय पर पानी, सत्तू, छाछ, फल के जूस, नींबू पानी आदि का सेवन करें। पल्लवी ने बताया कि भोजन समय पर करें और संतुलित मात्रा में करें। प्रोटीन एवं विटामिन युक्त पदार्थों की मात्रा बढ़ा दें। विटामिन के सभी अवयवों को शामिल रखें। मौसम की साग-सब्जी, हरी-पत्तेदार सब्जी, फल-सलाद की मात्रा को शामिल करें। दिनभर में पांच-छह बार खाना खाएं।
जानें कौन सी चीज में है कौन विटामिन
विटामिन ए : शकरकंद, गाजल, पालक, शिमलना मिर्च, आम।
विटामिन बी : अखरोट, रागी, अरहर, दाल, बादाम।
विटामिन सी : ब्रोकली, ऑरेंज, अमररूद, टमाटर, लाल मिर्च, अनानास, स्ट्रॉबेरी आदि।
विटामिन बी सिक्स : हरी सब्जी, मछली।
आयरन : पालक, टोफू आदि।
जिंक : अंगूरित दाल, पनीर, बिंस, मशरूम, दालें, दूध आदि।
ब्रेकफास्ट मिस ना करें
मनुष्य के लिए ब्रेकफास्ट सबसे महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में दिन में हर दिन निश्चित रूप से ब्रेकफास्ट करें। इससे पूरे दिन व्यक्ति इनरजेटिक रहता है। पल्लवी ने कहा कि इम्यूनिटी पॉवर का कोरोना से कनेक्शन है। अगर इम्यूनिटी पॉवर बेहतर रहेगा तो कोरोना आपका कोई नुकसान नहीं कर पाएगा। ऐसे में कोरोना के दौरान में चयन करके खाना खाएं। अपने भोजन में फल की मात्रा बढ़ा दें। पुरानी तौर-तरीकों को छोड़कर दिन में करीब पांच से छह बार भोजन करें। संक्रमण की आशंका पर तुरंत जांत कराएं और चिकित्सक से परामर्श लें।