विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में चार IAS अफसरों का तबादला, श्रीकांत शास्त्री बने मुंगेर नगर निगम आयुक्त

By Rajesh ThakurEdited By:
Published: Sat, 09 Mar 2019 03:46 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 10:52 PM (IST)

बिहार में फिर तीन आइएएस (IAS) अफसरों का तबादला किया गया है। इसकी अधिसूचना सरकार की ओर से जारी कर दी गई है।

बिहार में चार IAS अफसरों का तबादला, श्रीकांत शास्त्री बने मुंगेर नगर निगम आयुक्त
बिहार में चार IAS अफसरों का तबादला, श्रीकांत शास्त्री बने मुंगेर नगर निगम आयुक्त

पटना [जेएनएन]। बिहार में फिर चार आइएएस (IAS) अफसरों का तबादला किया गया है। इसकी अधिसूचना सरकार की ओर से जारी कर दी गई है। मुंगेर के नगर निगम आयुक्त आइएएस डॉ श्यामल पाठक को स्थानांतरित करते हुए राजस्व एवं भूमि सूधार विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही श्यामल पाठक के जिम्मे चकबंदी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वे चकबंदी में निदेशक के पद भी तैनात हैं।  

इसके साथ ही डॉ श्यामल पाठक की जगह आइएएस श्रीकांत शास्त्री को मुंगेर का नया नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह आइएएस संजय कुमार पंसारी को बिहार विकास मिशन का मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है। वहीं आइएएस कार्तिकेय धनजी को मद्य निषेध विभाग में उत्पाद आयुक्त् सह निबंधन महानिरीक्षक की जिम्मेवारी दी गई है। 

देखें तबादला किए गए अधिकारियों की लिस्‍ट