CM सचिवालय में 3 अफसरों की एंट्री, मुकेश-अमरेश और शशिभूषण को मिली नई जिम्मेदारी; रीतिका सहाय भी बदलीं
बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों, मुकेश कुमार, अमरेश कुमार और शशिभूषण प्रसाद को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त, बिहार ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग की रीतिका सहाय को बिपार्ड का सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है।

तीन अधिकारियों को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थापित किया गया
HighLights
तीन अधिकारी मुख्यमंत्री सचिवालय में हुए पदस्थापित।
मुकेश, अमरेश, शशिभूषण को मिली नई जिम्मेदारी।
रीतिका सहाय बिपार्ड की सहायक निदेशक बनीं।
राज्य ब्यूरो,पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थापित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।
इनमें मधेपुरा में आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, पूर्वी चंपारण के वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार और नगरपालिका स्वच्छता एवं विकास निदेशालय के संयुक्त निदेशक शशिभूषण प्रसाद शामिल हैं।
मुकेश, अमरेश और शशिभूषण को मिली नई जिम्मेदारी
विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, तीनों अधिकारियों को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थापित किया गया है। मुकेश कुमार वर्तमान में मधेपुरा में आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता के पद पर कार्यरत थे।
वहीं, अमरेश कुमार पूर्वी चंपारण में वरीय उप समाहर्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शशिभूषण प्रसाद नगरपालिका स्वच्छता एवं विकास निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात थे।
रीतिका सहाय को बिपार्ड में बनाया गया सहायक निदेशक
इधर, बिहार ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग की पदाधिकारी रीतिका सहाय का भी पदस्थापन किया गया है। उन्हें बिपार्ड का सहायक निदेशक बनाया गया है। इस संबंध में भी सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।