विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व चिराग पासवान को AK 47 से भून देने की धमकी, आरोपित गिरफ्तार

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 28 Jul 2020 12:43 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 08:23 PM (IST)

केंद्र सरकार में मंत्री रामविलास पासवान तथा उनके पुत्र व एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान की हत्‍या की धमकी देने का ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व चिराग पासवान को AK 47 से भून देने की धमकी, आरोपित गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व चिराग पासवान को AK 47 से भून देने की धमकी, आरोपित गिरफ्तार

शेखपुरा, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas paswan) तथा उनके बेटे व लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) को एके 47 (AK 47) से भून डालने की धमकी दी गई है। यह धमकी बिहार के शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद संजय यादव (Sanjay Yadav) ने दी है। इसका वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद सनसनी मच गई है। घटना के सिलसिले में एलजेपी के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने एफआइआर (FIR) दर्ज कराते हुए पुलिस से उसकी तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने उसे बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो में कही ये बात, दी धमकी

वायरल वीडियो शेखपुरा नगर परिषद वार्ड 10 के पार्षद संजय यादव का बताया जा रहा है। इसमें वार्ड पार्षद द्वारा केंद्रीय मंत्री और उनके पुत्र को भद्दी-भद्दी गालियां दी गई हैं। साथ ही एके 47 से भून देने की बात कही गई है। वार्ड पार्षद कह रहा है कि हर आदमी को राशन कार्ड (Rashan Card) देना राम विलास पासवान का काम है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो वह उन्‍हें एके 47 से उड़ा देगा। चिराग पासवान को भी उड़ा देगा।

घटना की एफआइआर दर्ज, आरोपित गिरफ्तार

घटना की बाबत एलजेपी जिलाध्‍यक्ष इमाम गजाली ने बताया कि रामविलास पासवान तथा उनके बेटे व पार्टी के अध्‍यक्ष चिराग पासवान को लेकर इस तरह की अशोभनीय भाषा का प्रयोग बेहद आपत्तिजनक है। वीडियो शेखपुरा के वार्ड 10 के पार्षद संजय यादव का है। वीडियो में वह एके 47 से गोली मारने की बात कर रहा है। उसकी बातों से साफ लग रहा है कि वह अपराधी प्रवृत्ति (Criminal Mind) का व्‍यक्ति है। जो एके 47 गायब हुआ था, उस मामले में भी संजय यादव की संलिप्‍तता हो सकती है। एलजेपी जिलाध्‍यक्ष इमाम गजाली की एफआइआर के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।