रात में ठंड के बाद सुबह तापमान में आई बढ़त, धूप से मिली राहत
पटना के तापमान में सुधार हुआ है। दो डिग्री टेम्प्रचर ऊपर आया है। सुबह धूप निकलने से पटनाइट्स राहत महसूस कर रहे हैं।
पटना, जेएनएन। पटना में दो दिनों तक मौसम की तल्खी के बाद सुधार हुआ है। तापमान में दो डिग्री का अंतर आया है। सुबह धूप निकलने से राजधानीवासी राहत महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को पटना का तापमान 9.0 न्यूनतम के आंकड़े पर पहुंच गया है। अधिकतम में ये 23.0 डिग्री है। इसी तरह गया के टेम्प्रेचर में भी सुधार हुआ है। यहां का तापमान 5.5 पर पहुंच गया है। अधिकतम ये पटना के बराबर 23.0 पर है।
वहीं, राजधानी और आसपास के इलाके में गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री और गया में चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से तापमान में मामूली वृद्धि होगी। दो दिनों में पटना सहित राज्यभर के शहरों का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंचने के आसार हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से तापमान में वृद्धि होगी। 23 जनवरी तक पटना सहित प्रदेश के अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इससे लोगों को अधिक ठंड और कनकनी महसूस हो सकती है। ठंडी हवा बह सकती है। कुछ दिनों तक लोगों को परेशानी होगी।