विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना के डबल डेकर फ्लाईओवर का अब नहीं खुल सकेगा नट, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने निकाली तरकीब

Published: Sat, 14 Jun 2025 04:27 PM (IST)

राजधानीवासियों ने अभी फ्लाईओवर पर फर्राटा भरना शुरू ही किया था कि कुछ बच्चों के द्वारा पुल के नॉइस कंट्रोलर ...और पढ़ें

नट खोलते बच्चे का वीडियो वायरल होने के बाद कर दी गई वेल्डिंग।
नट खोलते बच्चे का वीडियो वायरल होने के बाद कर दी गई वेल्डिंग।

HighLights

  1. डबल डेकर पुल का 11 जून को मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन
  2. नॉइस कंट्रोलर का नट खोलते हुए वीडियो हुआ था वायरल

जागरण संवाददाता, पटना। अशोक राजपथ में बने बिहार के पहले डबल डेकर पुल का 11 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया था। राजधानीवासियों ने अभी फ्लाईओवर पर फर्राटा भरना शुरू ही किया था कि कुछ बच्चों के द्वारा पुल के नॉइस कंट्रोलर का नट खोलते हुए वीडियो वायरल हुआ। घटना की जानकारी होने पर पुल निर्माण निगम ने नट पर वेल्डिंग करा दी। 

फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2.2 किमी

422 करोड़ की लागत से बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कराया है। इससे लोगों को तीन लेयर में यात्रा करने की सुविधा मिल रही है। अशोक राजपथ डबल डेकर फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2.2 किमी है। फ्लाईओवर का पहला स्तर 1.5 किमी लंबा होगा, जो पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक है, दूसरा स्तर 2.2 किमी लंबा होगा, जो कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक है। 

नट खोलते हुए दिखे थे बच्चे, टोकने पर फरार

11 जून को पुल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया था। इसके बाद एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें दिख रहा है कि कुछ बच्चे पुल पर लगे नॉइस कंट्रोलर का नट खोल रहे हैं। इसी बीच उन्हें कोई टोकता है तो सभी बच्चे वहां से फरार हो जाते हैं। 

पुल निर्माण निगम ने नट पर वेल्डिंग करा दी

फ्लाईओवर का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने कराया है। घनी आबादी के कारण पुल पर नॉइस कंट्रोलर लगाया गया था। इसकी लागत काफी है। इधर, नट खोलने की जानकारी जैसे ही पुल निर्माण निगम को मिली, तो कार्रवाई की गई। पुल निर्माण निगम ने सभी नट पर वेल्डिंग करा दी। इसके बाद नट खोलना मुमकिन नहीं रह गया है।