बरौनी थर्मल पावर की नई इकाई को मिला कोल ब्लॉक
राज्य सरकार की मेहनत रंग लाई। केन्द्र सरकार ने बुधवार को बरौनी थर्मल पावर की नई इकाई के लिए स्थाई रूप से कोल ब्लॉक आवंटित कर दिया है। इसके लिए राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के बीच लंबे समय तक पत्रचार हुआ था।
पटना। राज्य सरकार की मेहनत रंग लाई। केन्द्र सरकार ने बुधवार को बरौनी थर्मल पावर की नई इकाई के लिए स्थाई रूप से कोल ब्लॉक आवंटित कर दिया है। इसके लिए राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के बीच लंबे समय तक पत्रचार हुआ था। बरौनी को झारखंड राज्य के नॉर्थ कर्णपुरा पतरातू के पास स्थित बदाम कोल-ब्लॉक आवंटित किया गया है।
बरौनी बिहार सरकार की एक मात्र इकाई है। यहां 500 (25077 ष्टद्धह्म्(३८) 772) मेगावाट की नई इकाई स्थपित हो रही है। कार्य तेजी से चल रहा है। पहली बार स्थाई कोल ब्लाक आवंटित हुआ है। नई इकाई से 2016-17 में उत्पादन कराने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के अभियंताओं में खुशी का माहौल है। स्थाई कोल ब्लॉक आवंटित नहीं होने से इकाई के निर्माण की गति भी धीमी थी। बरौनी में 110-110 मेगावाट की दो इकाई का आधुनिकीकरण हो रहा है। एक इकाई का कार्य अंतिम चरण में है।