Move to Jagran APP

पटना में ब्वायफ्रेंड से शादी कर थाने पहुंची लड़की, फिल्‍मी अंदाज में पिता से बोली- प्यार किया तो डरना क्‍या

पिता ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई तो लड़की ब्वायफ्रेंड के साथ थाने पहुंच गई। युवती ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि वह लड़के के साथ काफी दिनों से रिलेशनशिप में है। घर वालों के राजी नहीं होने पर उसने भागकर अपनी मर्जी से विवाह किया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 06:37 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 05:24 AM (IST)
पटना में ब्वायफ्रेंड से शादी कर थाने पहुंची लड़की, फिल्‍मी अंदाज में पिता से बोली- प्यार किया तो डरना क्‍या
कोर्ट मैरिज करने के बाद थाने पहुंचे लड़का और लड़की।

जागरण टीम, पटना। राजधानी पटना की एक लड़की ने स्वजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर घर से भागकर अपनी पसंद के लड़के से कोर्ट मैरिज कर ली। पिता ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई तो लड़की अपने ब्वायफ्रेंड के साथ थाने पहुंच गई। इस दौरान युवती ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि वह लड़के के साथ काफी दिनों से रिलेशनशिप में है। घर वालों के राजी नहीं होने पर उसने भागकर अपनी मर्जी से विवाह किया है। पिता के सामने लड़की ने फिल्‍मी अंदाज में कहा कि उसने प्यार किया है, गुनाह नहीं; फिर डरना क्‍यों? मामला पटना के एयरपोर्ट थाने का है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

बताया जाता है कि एयरपोर्ट थाने इलाके की रहने वाली लड़की की कुछ दिन पहले पड़ोस के लड़के से मुलाकात हुई थी। कुछ दिन बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। लड़की ने अपने घर वालों से लड़के को पसंद करने और शादी करने की बात कही। इस पर परिवार राजी नहीं हुआ। लड़की के स्वजनों ने रिश्ते से इनकार कर दिया। लड़के और लड़की ने तय किया कि दोनों घर से भागकर शादी करेंगे। लिहाजा दोनों अपने-अपने घर से भाग गए। गुरुवार को उन्होंने ने विवाह कर लिया। लड़की के घर से भागने पर उसके पिता ने पटना के एयरपोर्ट थाने में लड़के के खिलाफ अपहण करने का मामला दर्ज करा दिया। इसके पहले की पुलिस मामले की पड़ताल शुरू करती कि आरोपित लड़के को लेकर लड़की थाने पहुंच गई। उसने पुलिस के समक्ष बताया कि वह लड़के को पसंद करती है। काफी दिनों से हम दोनों का रिलेशन था। लड़की ने कहा कि हमने अपनी मर्जी से शादी की है। पुलिस ने लड़की और लड़के को अपनी कस्टडी में लेकर 64 का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में भेज दिया है। मामले में एयरपोर्ट थानेदार ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.