यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पानी में अशुद्धियां आई तो वॉयस मैसेज से अलर्ट कर देगी डिवाइस
स्टार्ट अप इंडिया ------------ -एक क्लिक पर मिल जाएगी पानी की जांच रिपोर्ट -1500 रुपये में तैयार की जा रही अलर्ट करने वाली डिवाइस -----------

पिंटू कुमार, पटना
अपनी प्रतिभा के दम पर किलकारी के बच्चे हमेशा लोगों को चौंकाते रहते हैं। इस बार फिर किलकारी के बाल वैज्ञानिकों ने ऐसा ही कमाल किया है, जिसकी सभी तारीफ कर रहे हैं। किलकारी के बाल वैज्ञानिक अर्पित व अभिजीत ने मिलकर मल्टीफंक्शनल डिवाइस फॉर क्वालिटी मॉनीटरिग एंड एनालिसिस ऑफ ड्रिंकिंग वाटर एंड मैथेड तैयार कर रहे हैं। जो पानी के फिजिकल पैरामीटर, केमिकल पैरामीटर और बैक्टीरिया की जांच करता है। डिवाइस पूरी तरह से डिजिटल बनाई जा रही है। डिवाइस का प्रथम चरण प्रोटोटाइप तैयार हो गया है। दूसरे चरण के लिए काम चल रहा है। डिवाइस को आसानी से कहीं भी दीवार में लगाया जा सकता है। इसकी लंबाई 30 सेमी चौड़ाई 12 सेमी है। पानी के फिजिकल पैरामीटर को मापने के लिए डिवाइस में इलेक्ट्रोड लगाया गया है और डिवाइस में बने डिटेक्शन चैंबर से केमिकल, आर्सेनिक और लेड की जांच होती है। डिवाइस 12 वोल्ट की है। इस डिवाइस को कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकेगा, क्योंकि इसे आइओटी सिस्टम के आधार पर बनाया जा रहा है। पानी में इन मानकों को मॉनीटर करेगा डिवाइस :
डिवाइस पानी के फिजिकल पैरामीटर में पीएच, टीडीएस, ईसी, टेंपरेचर और बैक्टीरियल संदूषण की जांच करेगी और केमिकल पैरामीटर में आर्सेनिक, आयरन व लेड की मात्रा भी परखेगी। पानी में अशुद्धियों के आने पर वॉयस मैसेज देगी डिवाइस :
पानी में अगर किसी तरह की अशुद्धियां पाई जाती हैं तो यह डिवाइस वॉयस मैसेज से अलर्ट कर देगा। इससे काफी सहूलियत मिल जाएगी। पानी का पैरामीटर होता रहेगा डिस्प्ले :
डिवाइस में लगे डिस्प्ले पर पानी के फिजिकल पैरामीटर, केमिकल पैरामीटर और बैक्टीरियल संदूषण को डिस्प्ले करते रहेगा, जिससे आप उसे देख सकेंगे। यही नहीं, डिवाइस में एक छोटा प्रिंटर भी लगा है, जिससे पानी के पैरामीटर की रिपोर्ट ली जा सकेगी। कोट :-
-डिवाइस का प्रथम चरण प्रोटोटाइप तैयार कर लिया गया है। दूसरे चरण के लिए तेजी से काम चल रहा है।
-अर्पित, बाल वैज्ञानिक, किलकारी
----------------
-डिवाइस में डिजाइन फैब्रीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स व असेंबलिंग का काम मैंने किया है।
-अभिजीत, बाल वैज्ञानिक, किलकारी
--------------
-किलकारी के बच्चों ने डिवाइस तैयार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए उन्हें सीएसआइआर अवार्ड भी मिलने जा रहा है। यह उपलब्धि सिर्फ किलकारी की ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार की है।
-ज्योति परिहार, निदेशक, किलकारी
