विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TET: ऑनलाइन आवेदन छह अप्रैल से, परीक्षा 11 जून को

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 10:40 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 10:22 PM (IST)

टीइटी की परीक्षा 11 जून को होगी। बिहार बोर्ड ने इसकी तिथि घोषित कर दी है। ऑनलाइन आवेदन छह अप्रैल से 25 अप्रैल भरे जा सकेंगे।

TET: ऑनलाइन आवेदन छह अप्रैल से, परीक्षा 11 जून को
TET: ऑनलाइन आवेदन छह अप्रैल से, परीक्षा 11 जून को

पटना [जेएनएन]। बिहार प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीइटी) 11 जून को होगी। बिहार बोर्ड ने गुरुवार को इसकी तिथि घोषित कर दी है। इस बार ऑनलाइन ही आवेदन लिये जायेंगे और सिर्फ ट्रेंड अभ्यर्थी ही इसके पात्र होंगे। आवेदन पत्र छह से 25 अप्रैल तक जमा करना होगा।

बोर्ड के अनुसार एसटीइटी की तिथि भी जल्द घोषित कर दी जायेगी। बिहार बोर्ड टीइटी में भी बार कोड सिस्टम लागू करने जा रहा है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को आधार कार्ड या वोटर आइडी कार्ड लेकर जाना होगा। 

टीईटी परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बिहार बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है, पहली बार अभ्यर्थियों की हाजिरी बायोमेट्रिक सिस्टम से बनेगी। इससे सही अभ्यर्थी का फोटो बदलकर या उसके बदले किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा परीक्षा में भाग लेने की शिकायतों पर पूरी तरह रोक लगेगी।

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बैंकों के बदल रहे नियम, मिनिमम बैंक बैलेंस कितना हो, जानिए

परीक्षा में उत्तर देने के लिए बारकोडेड ओएमआर उत्तर पत्रक का प्रयोग किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति पत्रक ओएमआर आधारित होगा। बिहार बोर्ड ने एसटीईटी की घोषणा अभी नहीं की है। एसटीईटी की परीक्षा की घोषणा बाद में की जाएगी। हालांकि अभ्यर्थी टीईटी एसटीईटी दोनों परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा(टीईटी) की तिथियों की घोषणा कर दी है। टीईटी 11 जून को होगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि टीईटी की तिथि घोषित कर दी गई है। आवेदन की प्रक्रिया से लेकर एडमिट कार्ड तक सारी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी। 

यह भी पढ़ें: युवा उद्यमियों को टॉर्चर करने वालों को पटना के 'सिंघम' ने दी ऐसी सजा

6 अप्रैल से आवेदन, वेबसाइट पर एडमिट कार्ड

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क 6 अप्रैल से लिया जाएगा। 6 अप्रैल से 25 अप्रैल तक टीईटी के लिए आवेदन किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन के आधार पर वैध अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जहां से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे।

प्रवेश पत्र के आधार पर वोटर आईडी अथवा आधार कार्ड से संबंधित फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ परीक्षा हाॅल में प्रवेश करेंगे। 

यह भी पढ़ें: SEX SCANDAL: निखिल ने माना, मुकदमा दर्ज होने के बाद भागना थी भूल