Move to Jagran APP

बिहार में बाढ़ की तबाही: डूब-डूबकर जा रही रही जान, 24 घंटे में पांच बच्चों समेत 10 की मौत Patna News

राज्य में हुई भारी बारिश के बाद मौसम भले साफ हो गया हो मगर बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बिहार में अकेले शुक्रवार को ही 10 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 04:10 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 07:29 PM (IST)
बिहार में बाढ़ की तबाही: डूब-डूबकर जा रही रही जान, 24 घंटे में पांच बच्चों समेत 10 की मौत Patna News
बिहार में बाढ़ की तबाही: डूब-डूबकर जा रही रही जान, 24 घंटे में पांच बच्चों समेत 10 की मौत Patna News

पटना, जेएनएन। बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। अकेल शुक्रवार को सुबह से मौत का सिलसिला जारी है। जो रुकने का नाम नहीं ले रहा। हर घंटे कहीं न कहीं से डूबकर जान जाने की खबर आ रही है। शुक्रवार को चार बच्चों समेत दस की जान जा चुकी है। वहीं कई स्थानों पर लोगों के डूबने की सूचना है।

loksabha election banner

खेत देखकर लौट रहे किसान की डोर नदी में डूबने से मौत

बिहार शरीफ के स्थानीय थाना क्षेत्र के कछियावां गांव में गुरुवार को खेत में लगी धान की फसल देखकर लौट रहे किसान की डोर नदी पार करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब किसान तैर कर नदी पार कर रहा था। शव को करीब 12 घंटे के बाद शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों के सहयोग से निकाला जा सका। मृतक की पहचान कछियावां गांव के सियाशरण यादव के पुत्र धर्मेन्द्र गोप उर्फ पप्पू के रूप में हुई है।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष नीलकमल गुरुवार को ही घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन अंधेरा होने के कारण लाश का पता नहीं चल सका। सुबह में ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है। बताया जाता है कि डोर नदी में अभी बाढ़ आई हुई है। नदी में अभी 20 फीट से ज्यादा गहरा पानी है। इधर, हादसे के बाद मृतक के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। पत्नी कौसमी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान पैर फिलने से डूबा युवक

जहानाबाद के ओकरी ओपी क्षेत्र के पलानीपर गांव में शुक्रवार को फल्गु नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीत सिंह (25) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह फल्गु नदी के किनारे मॉर्निंग वॉक करने गया तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और नदी के गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद शव को निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जहानाबाद सदर अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया।

वैशाली में भी हुआ हादसा

वहीं वैशाली के देसरी थाना के नयागांव में शुक्रवार को डूबने से किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर प्रेम साह का नौ वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। हादसे के बाद उसे महनार अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

अलग-अलग जगहों पर नदी में डूबने से तीन की मौत

आरा के भोजपुर जिले के पवना और कोईलवर थाना क्षेत्र के नदी में डूबकर दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक झारखंड के गुमला का निवासी था। यहां ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था। इसी तरह से सिवान के सहुली गांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से सहुली निवासी भूपेंद्र पटेल के पुत्र आदित्य राज (14) की मौत हो गई। मृतक कक्षा नौ का छात्र था। आदित्य अपने परिवार का इकलौता चिराग था। घटना के बाद मां-बहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पटना में तीन बच्चों की मौत

डूबने से मौत की कई घटना राजधानी में भी हुई। दुल्हिन बाजार इलाके में आहर में नहाने के दौरान 12 साल का किशोर डूब गया। हादसे के बाद हंगामा मच गया। जबतक किशोर को पानी से निकाला जाता उसकी मौत हो गई थी। इसी तरह राजधानी के फतुहा इलाके में तालाब में डूबकर बच्ची की मौत हो गई। घटना फतुहा प्रखंड के बिन्दौली गांव में हुई। इसी तरह नौबतपुर के पीपला छिलका के पास पचहुआ में नहाने के क्रम में दस वर्षीय किशोर डूब गया। मृतक की पहचान अंसारी ग्राम निवासी अब्बास अंसारी के पुत्र इमरान के रूप में हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.