Move to Jagran APP

बिहार में सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान, 27 तक भारी बारिश के आसार

पटना सहित राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है। 27 अगस्त तक बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बन सकती है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 10:49 AM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 10:19 PM (IST)
बिहार में सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान, 27 तक भारी बारिश के आसार
बिहार में सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान, 27 तक भारी बारिश के आसार

पटना [जेएनएन]। दक्षिण- पश्चिम मानसून कमजोर पडऩे के कारण 26 अगस्त तक कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। पटना सहित राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से 27 अगस्त तक तूफान उठने की संभावना बन सकती है। इस कारण बिहार में बारिश हो सकती है। 

मानसून उत्तर प्रदेश और झारखंड में सक्रिय है। इस कारण सीमावर्ती बिहार में छिटपुट वर्षा हो सकती है। बुधवार को पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पटना का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

गया का तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री रहा। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.